मध्य प्रदेश में जनजातियों की स्थिति व जनसंख्या

मध्य प्रदेश में जनजातियों की स्थिति व जनसंख्या

  • मध्य प्रदेश की एक विशिष्ट पहचान मध्य प्रदेश की जनजातीय संस्कृति एवं यहाँ रहने वाली जनजातियाँ हैं।
  • मध्य प्रदेश भारत की सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाला राज्य है वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मध्य प्रदेश की जनजातीय जनसंख्या 1,53,16,784 है यह मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या का 21.09 % है।
  • भारत की कुल जनसंख्या में जनजातीय जनसंख्या का प्रतिशत 8.63% है जबकि मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या में जनजाति जनसंख्या 21.09% है इस तरह देश की तुलना में मध्य प्रदेश में जनजातीय जनसंख्या का प्रतिशत अधिक है।
  • जनजातीय जनसंख्या की दृष्टि से मध्य प्रदेश का भारत में प्रथम तथा प्रतिशतता की दृष्टि से 13वां स्थान है।
  • मध्य प्रदेश की कुल 46 अनुसूचित जनजातीय समूह अधिसूचित थी परन्तु 8 जनवरी 2003 को मध्य प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों की सूची से कीर, मीना एवं पारधी जनजातियों को विलोपित कर दिया गया, जिसके कारण वर्तमान में 43 अनुसूचित जनजातियाँ ही अधिसूचित हैं।
  • मध्य प्रदेश के कुल 55 जिलों में 21 आदिवासी जिलें हैं जिसमें 6 पूर्ण रूप से जनजाति बहुल जिले तथा 15 आंशिक जनजाति बहुल जिले हैं प्रदेश में 89 जनजाति विकासखण्ड हैं।
madhya-pradesh-janjati-sthiti-jansankhya

अनुसूचित जनजाति वाले जिले
सर्वाधिक न्यूनतम
धार (1222814) भिंड (6131)
बड़वानी (962145) दतिया (15061)
झाबुआ (891818) मुरैना (17030)
खरगोन (730169) मंदसौर (33092)
अलीराजपुर (648638) शाजापुर (37936)

अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वृद्धि दर
अधिकतम न्यूनतम
छतरपुर (42.6) मंदसौर (11.5)
शिवपुरी (42) भिंड (8.8)
बुरहानपुर (36.8) उज्जैन (8.5)
अशोकनगर (35.8) शाजापुर (7.2)
खंडवा (34.9) सागर (13)

अनुसूचित जनजाति वाले जिले (% में)
सर्वाधिक न्यूनतम
अलीराजपुर (89) भिंड (0.4)
झाबुआ (87) मुरैना (0.9)
बड़वानी (69.4) दतिया (1.9)
डिंडौरी (64.7) मंदसौर (2.5)
मंडला (57.9) भोपाल (2.9)

मध्य प्रदेश की जनजातीय जनसंख्या 2011
अनुसूचित जनजाति की कुल जनसंख्या1,53,16,784
पुरुष जनसंख्या77,19,404
महिला जनसंख्या75,97,380
कुल जनसंख्या में जनजातीय जनसंख्या का प्रतिशत21.09%
जनजाति की दशकीय वृद्धि दर25.2
सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिलाधार
न्यूनतम जनसंख्या वाला जिलाभिंड
सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि वाला जिलाछतरपुर
न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि वाला जिलामंदसौर
जनजाति में लिंगानुपात984
अनुसूचित जनजाति में साक्षरता दर50.55%
पुरुष साक्षरता दर59.55
महिला साक्षरता दर41.47

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post
Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

प्रतियोगी परीक्षाओं के मार्गदर्शक Kartik Budholiya को मध्य प्रदेश की प्रशासनिक और सांस्कृतिक व्यवस्थाओं का गहन अनुभव है। वे MPPSC और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए सटीक विश्लेषण और प्रमाणिक अध्ययन सामग्री तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।