गोंड जनजाति MCQ

प्र. 1
गोण्ड शब्द की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है?
(a) कोण्ड
(b) कोल
(c) कोय
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (a) कोण्ड
प्र. 2
गोण्ड स्वयं को क्या कहलाना पसन्द करते हैं?
(a) कोण्डार
(b) कोयतोर
(c) गोण्डार
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (b) कोयतोर
प्र. 3
मध्य प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति कौन-सी है?
(a) कोल
(b) भील
(c) गोण्ड
(d) कोरकू
सही उत्तर (c) गोण्ड
प्र. 4
भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन-सी है?
(a) भील
(b) गोण्ड
(c) सन्थाल
(d) टोडा
सही उत्तर (b) गोण्ड
प्र. 5
मध्य प्रदेश में गोण्ड जनजाति का संकेन्द्रण किस क्षेत्र में है?
(a) पश्चिमी क्षेत्र में
(b) उत्तरी क्षेत्र में
(c) नर्मदा घाटी-सतपुड़ा क्षेत्र में
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (c) नर्मदा घाटी-सतपुड़ा क्षेत्र में
प्र. 6
निम्न में से कौन-सी जनजाति लगभग सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में निवासरत् है?
(a) कोल
(b) भील
(c) बैगा
(d) गोण्ड
सही उत्तर (d) गोण्ड
प्र. 7
निम्न में से कौन-सी उपजाति जनजाति गोण्ड की नहीं है?
(a) ओझा
(b) कुलस्ते
(c) कमार
(d) पटेलिया
सही उत्तर (d) पटेलिया
प्र. 8
निम्न में से कौन-सी उपजाति गोण्ड जनजाति की है?
(a) अगरिया
(b) नगारची
(c) माड़िया
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 9
निम्न में से कौन-सी गोण्ड की उपजाति है?
(a) कोइला भूतिश
(b) सोलहास
(c) बरेला
(d) 'a' और 'b' दोनों
सही उत्तर (d) 'a' और 'b' दोनों
प्र. 10
गोण्ड जनजाति में राजगोण्ड किस वर्ग से सम्बन्धित है?
(a) सैनिक वर्ग
(b) शासक वर्ग
(c) मजदूर वर्ग
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (b) शासक वर्ग
प्र. 11
अगरिया गोण्ड कौन-सा व्यवसाय करते हैं?
(a) पूजा पाठ करने वाले
(b) नाचने गाने वाले
(c) लोहे का काम करने वाले
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (c) लोहे का काम करने वाले
प्र. 12
धुरगोण्ड किस वर्ग से सम्बन्धित है?
(a) शासक वर्ग
(b) मजदूर वर्ग
(c) सैनिक वर्ग
(d) कृषक वर्ग
सही उत्तर (c) सैनिक वर्ग
प्र. 13
ओझा गोण्ड किस प्रकार का कार्य करते हैं?
(a) तान्त्रिक क्रियाएँ करने वाले
(b) पूजा पाठ करने वाले
(c) लोहे का कार्य करने वाले
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (a) तान्त्रिक क्रियाएँ करने वाले
प्र. 14
कोइलाभूतिश गोण्ड किस प्रकार का व्यवसाय करते है?
(a) तान्त्रिक कार्य
(b) नाचने गाने का कार्य
(c) कृषि कार्य
(d) शिकार करना
सही उत्तर (b) नाचने गाने का कार्य
प्र. 15
गोण्डी भाषा के अतिरिक्त गोण्ड और कौन-सी भाषा बालते हैं?
(a) डोरली
(b) हल्बी
(c) भतरी
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 16
गोण्ड जनजाति में गुदना/गोदने का कार्य कौन करता है?
(a) गुनिया
(b) बरुआ
(c) गोधारिन
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (c) गोधारिन
प्र. 17
गोण्ड जनजाति के मुखिया मुकद्दम का अन्य नाम क्या है?
(a) गोटिया
(b) कोटवार
(c) गुनिया
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (a) गोटिया
प्र. 18
गोण्ड जनजाति के गाँव में तान्त्रिक क्रिया करने वाले को किस नाम से जाना जाता है?
(a) पण्डा
(b) गुनिया
(c) बरुआ
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 19
निम्न में से कौन-सा गोण्ड विवाह का एक प्रकार है?
(a) दूध लोटावा
(b) सेवा विवाह
(c) भगेली विवाह
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 20
पायसोतुर विवाह किस प्रकार का विवाह है?
(a) प्रेम विवाह
(b) अपहरण विवाह
(c) राजी बाजी विवाह
(d) सेवा विवाह
सही उत्तर (b) अपहरण विवाह
प्र. 21
पठौनी विवाह में क्या होता है?
(a) लड़के की बारात लड़की के घर आती है
(b) लड़का-लड़की भाग कर विवाह करते हैं
(c) लड़की की बारात लड़के के घर आती है
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (c) लड़की की बारात लड़के के घर आती है
प्र. 22
निम् में से कौन-सा विवाह गोण्ड जनजाति से सम्बन्धित नहीं है?
(a) दूध लोटावा
(b) पायसोतुर
(c) चढ़ विवाह
(d) उधरिया विवाह
सही उत्तर (d) उधरिया विवाह
प्र. 23
गोण्ड जनजाति द्वारा किस प्रकार की कृषि की जाती है?
(a) सघन कृषि
(b) स्थानान्तरित कृषि
(c) सहकारी कृषि
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (b) स्थानान्तरित कृषि
प्र. 24
टोटम प्रथा किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) गोण्ड
(b) कोल
(c) बैगा
(d) उपरोक्त सभी
सही उत्तर (d) उपरोक्त सभी
प्र. 25
निम्न में से कौन-सा देवता गोण्ड जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) ठाकुर देव
(b) बड़ा देव
(c) नारायण देव
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 26
निम्न में से कौन-सा देवता गोण्ड जनजाति से सम्बन्धित नहीं है?
(a) घमसेन देव
(b) नागेश्वर देव
(c) खैरमाई देव
(d) बाव देव
सही उत्तर (d) बाव देव
प्र. 27
गाँव की सीमा की रक्षा करने वाली देवी का क्या नाम है?
(a) रतमाई
(b) शीतला माई
(c) खैर माई
(d) शारदा माई
सही उत्तर (c) खैर माई
प्र. 28
निम्न में से कौन-सा पर्व गोण्ड जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) नवाखानी
(b) मड़ई
(c) छेरता
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 29
बादल पूजा किस पर्व से सम्बन्धित है?
(a) नवाखानी
(b) छेरता
(c) बिदरी
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (c) बिदरी
प्र. 30
गोण्ड जनजाति द्वारा चैत्र माह में कौन-सा प्रसिद्ध पर्व मनया जाता है?
(a) मड़ई
(b) जावरा
(c) हरियाली
(d) बिदरी
सही उत्तर (b) जावरा
प्र. 31
लरुकाज त्योहार किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) गोण्ड
(b) कोल
(c) सहरिया
(d) पनिका
सही उत्तर (a) गोण्ड
प्र. 32
लरुकाज त्योहार को किस देवता के सम्मान में मनाते हैं?
(a) ठाकुर देव
(b) मेघनाथ
(c) नागेश्वर देव
(d) नारायण देव
सही उत्तर (d) नारायण देव
प्र. 33
कौन-सा नृत्य गोण्ड जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) करमा
(b) सैला
(c) भड़ौनी
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 34
सैला नृत्य कौन करता है?
(a) केवल पुरुष
(b) केवल महिला
(c) महिला व पुरुष दोनों
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (a) केवल पुरुष
प्र. 35
भड़ौनी नृत्य किस अवसर पर किया जाता है?
(a) जन्म के अवसर पर
(b) दिवाली पर
(c) विवाह के अवसर पर
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (c) विवाह के अवसर पर
प्र. 36
करमा नृत्य कौन-सी जनजाति करती है?
(a) गोण्ड
(b) बैगा
(c) भील
(d) 'a' और 'b' दोनों
सही उत्तर (a) गोण्ड
प्र. 37
ददरिया गीत किस जनजाति द्वारा गाया जाता है?
(a) कोल
(b) गोण्ड
(c) भील
(d) भारिया
सही उत्तर (b) गोण्ड
प्र. 38
गोण्ड जनजाति से सम्बन्धित गीत कौन-सा है?
(a) ददरिया
(b) नहडोरा
(c) सैला भड़ौनी
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 39
गोण्ड जनजाति में करमा नृत्य के समय किस प्रकार का करमा गीत गाया जाता है?
(a) करमा लहकी
(b) करमा लगड़ा
(c) करमा रागिनी
(d) उपरोक्त सभी
सही उत्तर (d) उपरोक्त सभी
प्र. 40
पाटो प्रथा किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) गोण्ड
(b) भील
(c) कोल
(d) सहरिया
सही उत्तर (a) गोण्ड
प्र. 41
दशगात्र प्रथा किस संस्कार से सम्बन्धित है?
(a) जन्म संस्कार
(b) मृत्यु संस्कार
(c) विवाह संस्कार
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (b) मृत्यु संस्कार
प्र. 42
जनगढ़ सिंह श्याम कौन हैं?
(a) भीली चित्रकार
(b) गोण्ड पेण्टिग के चित्रकार
(c) बैगा पेण्टिग के चित्रकार
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (b) गोण्ड पेण्टिग के चित्रकार
प्र. 43
श्रीमती दुर्गा बाई व्याम किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) गोण्ड
(b) कोल
(c) भील
(d) कोरकू
सही उत्तर (a) गोण्ड
प्र. 44
नोहडोरा चित्रकला किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) कोरकू
(b) कोल
(c) भील
(d) गोण्ड
सही उत्तर (d) गोण्ड
प्र. 45
गोण्ड महल कहाँ स्थित है?
(a) मण्डला
(b) जबलपुर
(c) भोपाल
(d) छिन्दवाड़ा
सही उत्तर (c) भोपाल
प्र. 46
डिगना कला किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) भील
(b) कोरकू
(c) गोण्ड
(d) कोल
सही उत्तर (c) गोण्ड
प्र. 47
ढोकरा कला किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) कोरकू
(b) सहरिया
(c) भारिया
(d) गोण्ड
सही उत्तर (d) गोण्ड
प्र. 48
निम्न में से कौन-सी जनजाति लोह शिल्प में निपुण मानी जाती है?
(a) अगरिया
(b) कोरकू
(c) बैगा
(d) सहरिया
सही उत्तर (a) अगरिया
प्र. 49
अगरिया जनजाति की मुख्य आजीविका क्या है?
(a) लोहा गलाना
(b) खेती करना
(c) मछली पकड़ना
(d) कृषि उपकरण और औजार बनाना
सही उत्तर (a) लोहा गलाना
प्र. 50
गोण्ड जाति स्वयं को क्या मानती है?
(a) कोयातोर
(b) जनजाति
(c) पिछड़ा वर्ग
(d) आदिवासी
सही उत्तर (a) कोयातोर
प्र. 51
मध्य प्रदेश की गोण्ड जनजाति से कौन-सा नृत्य सम्बन्धित है?
(a) करमा
(b) गरबा
(c) जावरा
(d) भगोरिया
सही उत्तर (a) करमा
प्र. 52
गोण्ड जनजाति के पुजारी को क्या कहा जाता है?
(a) बेवात
(b) ओझा
(c) देवरी
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (b) ओझा
प्र. 53
मध्य प्रदेश के आदिवासियों में किन महिलाओं को गोडारियन कहा जाता है?
(a) चिकित्सक
(b) ओझा
(c) सफाई वाली
(d) गुदना कलाकार
सही उत्तर (d) गुदना कलाकार
प्र. 54
जनजातियाँ जिनका नाम उन्हें प्रायद्वीपीय भारत के पुराने हिस्से से मिला है
(a) गोण्ड
(b) कीकर
(c) भील
(d) अंगा
सही उत्तर (a) गोण्ड
प्र. 55
गोण्ड जनजाति के प्रमुख देवता हैं
(a) बूढ़ा देव
(b) ठाकुर देव
(c) दुल्हा देव
(d) ये सभी
सही उत्तर (b) ठाकुर देव
प्र. 56
ददरिया किसका नृत्य है?
(a) गोण्ड
(b) भील
(c) सहरिया
(d) बैगा
सही उत्तर (a) गोण्ड
प्र. 57
घोटल प्रथा किस जनजाति में पाई जाती है?
(a) भील
(b) गोण्ड
(c) कमार
(d) बैगा
सही उत्तर (b) गोण्ड
प्र. 58
गोण्ड जनजाति में दूध लोटवा प्रथा सम्बन्धित है
(a) जन्म से
(b) मृत्यु से
(c) विवाह से
(d) तान्त्रिक क्रिया से
सही उत्तर (c) विवाह से
प्र. 59
गोण्डों द्वारा सुअर की बलि को प्रचलित रूप से कहा जाता है
(a) लरुकाज
(b) हलाली
(c) झाबुआ
(d) मरगी
सही उत्तर (a) लरुकाज
प्र. 60
कौन-सी जनजाति लोहासुर को अपना देवता मानती है?
(a) गोण्ड
(b) कोरकू
(c) भील
(d) अगरिया
सही उत्तर (d) अगरिया
प्र. 61
किस जनजाति में सेवा विवाह की प्रथा है?
(a) गोण्ड
(b) कोल
(c) भील
(d) कोरकू
सही उत्तर (a) गोण्ड
Tags:

Comments

Comment करें

Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, भूगोल, कला-संस्कृति और सामान्य ज्ञान के विशेषज्ञ Kartik Budholiya छात्रों को MPPSC, MPESB (Vyapam), MP Police, Patwari, Forest Guard और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर शोध-परक कंटेंट साझा करते हैं।