जनजातियों से सम्बन्धित संवैधानिक प्रावधान MCQ

प्र. 1
भारतीय संविधान के अन्तर्गत 'अनुसूचित जनजाति' का उल्लेख किस अनुच्छेद के तहत किया गया है?
(A) अनुच्छेद 289
(B) अनुच्छेद 342
(C) अनुच्छेद 316
(D) अनुच्छेद 326
सही उत्तर (B) अनुच्छेद 342
प्र. 2
संविधान के अनुच्छेद 366 की परिभाषा के खण्ड के किस उपखण्ड में अनुसूचित जातियों को परिभाषित किया गया है?
(A) उपखण्ड 22
(B) उपखण्ड 23
(C) उपखण्ड 24
(D) उपखण्ड 25
सही उत्तर (D) उपखण्ड 25
प्र. 3
किस संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा अनुसूचित जनजातियो के लिए लोकसभा/राज्य विधानमण्डल में सीटों का आरक्षण वर्ष 2030 तक के लिए बढ़ा दिया गया है?
(A) 102वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
(B) 103वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
(C) 104वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
(D) 105वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
सही उत्तर (C) 104वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
प्र. 4
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की स्थापना संविधान के जिस भाग के अन्तर्गत की गई है, उसका शीर्षक क्या है?
(A) राज्य के नीति-निदेशक तत्त्व
(B) संघ सरकार 1
(C) मूल अधिकार 1
(D) कुछ वर्गों के सम्बन्ध में विशेष उपबन्ध
सही उत्तर (D) कुछ वर्गों के सम्बन्ध में विशेष उपबन्ध
प्र. 5
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग किस संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा अस्तित्व में आया है?
(A) 26वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1971
(B) 61वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1989
(C) 71वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1992
(D) 89वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 2003
सही उत्तर (D) 89वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 2003
प्र. 6
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का स्वरूप निम्नलिखित में से किस प्रकार का है?
(A) विधिक निकाय
(B) वैधानिक निकाय
(C) संवैधानिक निकाय
(D) गैर-संवैधानिक निकाय
सही उत्तर (C) संवैधानिक निकाय
प्र. 7
अनुसूचित जनजातियों को किस अनुच्छेद द्वारा परिभाषित किया गया है?
(A) अनुच्छेद 344(1)
(B) अनुच्छेद 342(1)
(C) अनुच्छेद 177
(D) अनुच्छेद 201
सही उत्तर (B) अनुच्छेद 342(1)
प्र. 8
निम्नलिखित में से संविधान के किस भाग के अन्तर्गत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का वर्णन किया गया है?
(A) भाग 11
(B) भाग 12
(C) भाग 16
(D) भाग 18
सही उत्तर (C) भाग 16
प्र. 9
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग निम्नलिखित में से किस/किन समुदायों के शोषण के विरुद्ध सुरक्षा उपाय प्रदान करने के लिए गठित किया गया है?
1. अनुसूचित जाति
2. अनुसूचित जनजाति
3. अन्य पिछड़ा वर्ग
कूट
(A) 1 और 2
(B) केवल 2
(C) 1 और 3
(D) ये सभी
सही उत्तर (B) केवल 2
प्र. 10
केन्द्र सरकार ने सबसे पहले अनुसूचित जातियों एवं अनसूचित जनजातियों के लिए एक बहु-सदस्यीय गैर-विधायी आयोग की स्थापना किस वर्ष की थी?
(A) वर्ष 1965 में
(B) वर्ष 1971 में
(C) वर्ष 1991 में
(D) वर्ष 1978 में
सही उत्तर (D) वर्ष 1978 में
प्र. 11
निम्नलिखित में से राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग को किस संविधान संशोधन अधिनियम के द्वारा स्थापित किया गया था?
(A) 88वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 2003
(B) 69वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1991
(C) 71वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1962
(D) 65वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1990
सही उत्तर (D) 65वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1990
प्र. 12
प्रथम बार राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की स्थापना कब की गई थी?
(A) जनवरी, 2004
(B) मार्च, 2004
(C) फरवरी, 2009
(D) फरवरी, 2000
सही उत्तर (B) मार्च, 2004
प्र. 13
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के गठन से पूर्व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए एक विशेष अधिकारी का प्रावधान किया गया था, उसे निम्न में से किस नाम से जाना जाता था?
(A) जनजातीय आयुक्त
(B) जनजाति विकास आयुक्त
(C) अनुसूचित जनजाति आयुक्त
(D) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयुक्त
सही उत्तर (D) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयुक्त
प्र. 14
निम्नलिखित में से राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की संरचना का सही वर्णन किस विकल्प में किया गया है?
(A) एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, छः अन्य सदस्य
(B) एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, तीन अन्य सदस्य
(C) एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, तीन अन्य सदस्य
(D) एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, पाँच अन्य सदस्य
सही उत्तर (C) एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, तीन अन्य सदस्य
प्र. 15
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बन सकता है
(A) भारत का कोई भी नागरिक
(B) अनुसूचित जाति का व्यक्ति
(C) केवल अनुसूचित जनजाति का व्यक्ति
(D) उपरोक्त सभी
सही उत्तर (C) केवल अनुसूचित जनजाति का व्यक्ति
प्र. 16
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
(A) नई दिल्ली
(B) कोलकाता
(C) भोपाल
(D) नोएडा
सही उत्तर (A) नई दिल्ली
प्र. 17
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पदाधिकारियों की सेवा शर्तें और कार्यकाल किसके द्वारा निर्धारित किए जाते हैं?
(A) राष्ट्रपति
(B) भारत सरकार
(C) केन्द्रीय गृहमन्त्री
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (A) राष्ट्रपति
प्र. 18
अनुच्छेद 338A के अन्तर्गत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पदाधिकारियोंः जैसे- अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
(A) भारत सरकार
(B) राष्ट्रपति
(C) जनजातीय कार्य मन्त्रालय, भारत सरकार
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (B) राष्ट्रपति
प्र. 19
किस अनुच्छेद के अन्तर्गत छत्तीसगढ़, झारखण्ड, मध्य प्रदेश तथा उड़ीसा राज्यों में जनजातियों के कल्याण के लिए एक मन्त्री का प्रावधान किया गया है?
(A) अनुच्छेद 142
(B) अनुच्छेद 138
(C) अनुच्छेद 136
(D) अनुच्छेद 164
सही उत्तर (D) अनुच्छेद 164
प्र. 20
अनुच्छेद 15 (4) के अन्तर्गत राज्यों को किसके लिए विशेष प्रावधान का वर्णन किया गया है?
(A) पिछड़े वर्ग के लिए
(B) अनुसूचित जाति के लिए
(C) अनुसूचित जनजाति के लिए
(D) उपरोक्त सभी
सही उत्तर (D) उपरोक्त सभी
प्र. 21
पंचायत प्रावधान (अनुसूचित क्षेत्रों का विस्तार) अधिनियम (पेसा) कब लागू हुआ?
(A) वर्ष 1994 में
(B) वर्ष 1995 में
(C) वर्ष 1996 में
(D) वर्ष 1998 में
सही उत्तर (C) वर्ष 1996 में
प्र. 22
संविधान के किस अनुच्छेद के तहत यह उपबन्ध किया गया है कि राज्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के शैक्षिक और आर्थिक हितों को बढ़ावा देगा?
(A) अनुच्छेद 42
(B) अनुच्छेद 44
(C) अनुच्छेद 46
(D) अनुच्छेद 48
सही उत्तर (C) अनुच्छेद 46
प्र. 23
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. अनुच्छेद 342 के अन्तर्गत 700 से अधिक जनजातियों को अधिसूचित किया गया है。
2. अनुच्छेद 332 के तहत राज्यों की विधानसभाओं में अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए स्थानों के आरक्षण का प्रावधान है。
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (C) 1 और 2 दोनों
प्र. 24
संविधान के किस अनुच्छेद के तहत पंचायतों में अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए स्थानों के आरक्षण का उपबन्ध किया गया है?
(A) अनुच्छेद 164
(B) अनुच्छेद 243(4)
(C) अनुच्छेद 244(1)
(D) अनुच्छेद 332
सही उत्तर (B) अनुच्छेद 243(4)
प्र. 25
संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत विशिष्ट भाषाओं, लिपियों या संस्कृतियों के संरक्षण के प्रावधान हैं?
(A) अनुच्छेद 20
(B) अनुच्छेद 29
(C) अनुच्छेद 43
(D) अनुच्छेद 30
सही उत्तर (B) अनुच्छेद 29
प्र. 26
रिक्तियों में बैकलॉग सम्बन्धी प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है?
(A) अनुच्छेद 15(4)
(B) अनुच्छेद 16 (4A)
(C) अनुच्छेद 15(5)
(D) अनुच्छेद 16 (4B)
सही उत्तर (D) अनुच्छेद 16 (4B)
प्र. 27
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग एक पाँच सदस्यीय संगठन होगा।
2. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में एक महिला सदस्य का होना अनिवार्य होगा।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (C) 1 और 2 दोनों
प्र. 28
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य एवं अध्यक्ष अपना त्याग-पत्र किसे सौंपते हैं?
(A) प्रधानमन्त्री
(B) उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश
(C) लोकसभा अध्यक्ष
(D) राष्ट्रपति
सही उत्तर (D) राष्ट्रपति
प्र. 29
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति अयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के कार्यकाल की अवधि कितनी है?
(A) 3 वर्ष
(B) 4 वर्ष
(C) 5 वर्ष
(D) 6 वर्ष
सही उत्तर (A) 3 वर्ष
प्र. 30
राष्ट्रीय अनसूचित जनजाति आयोग के कार्यों का वर्णन सविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत किया गया है?
(A) अनुच्छेद 333
(B) अनुच्छेद 342
(C) अनुच्छेद 338 (A)
(D) अनुच्छेद 342 (B4)
सही उत्तर (C) अनुच्छेद 338 (A)
प्र. 31
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग किसी भी मामले या शिकायत की जाँच करते समय सिविल न्यायालय की सभी शक्तियाँ अपने पास रखता है। यह उपबन्ध किस अनुच्छेद के तहत किया गया है?
(A) अनुच्छेद 338 A (4)
(B) अनुच्छेद 338A (8)
(C) अनुच्छेद 242 (4)
(D) अनुच्छेद 326 (4)
सही उत्तर (B) अनुच्छेद 338A (8)
प्र. 32
संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत अनुसूचित जनजाति आयोग, राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट सौंपता है?
(A) अनुच्छेद 338A (9)
(B) अनुच्छेद 338A (7)
(C) अनुच्छेद 338A (5 D)
(D) अनुच्छेद 338A (2)
सही उत्तर (C) अनुच्छेद 338A (5 D)
प्र. 33
मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग है
(A) विधिक निकाय
(B) वैधानिक निकाय
(C) विधात्री निकाय
(D) संवैधानिक निकाय
सही उत्तर (B) वैधानिक निकाय
प्र. 34
मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की स्थापना कब की गई थी?
(A) मार्च, 1997
(B) जून, 1995
(C) अप्रैल, 2001
(D) जुलाई, 2004
सही उत्तर (B) जून, 1995
प्र. 35
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग एक संवैधानिक निकाय है।
2. मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग एक सांविधिक निकाय है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (C) 1 और 2 दोनों
प्र. 36
मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग की स्थापना निम्न में से किस अधिनियम द्वारा की गई है?
(A) मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अधिनियम, 2006
(B) मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अधिनियम, 2001
(C) मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अधिनियम, 1995
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (C) मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अधिनियम, 1995
प्र. 37
मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
(A) भोपाल
(B) जबलपुर
(C) इन्दौर
(D) विदिशा
सही उत्तर (A) भोपाल
प्र. 38
मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग की संरचना के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
(A) आयोग में एक अध्यक्ष एवं दो अशासकीय सदस्य व एक पदेन सदस्य होते हैं
(B) आयोग में एक अध्यक्ष एवं पाँच अशासकीय सदस्य व एक पदेन सदस्य होते हैं
(C) आयोग में एक अध्यक्ष एवं तीन अशासकीय सदस्य व एक पदेन सदस्य होते हैं
(D) आयोग में एक अध्यक्ष एवं सात अशासकीय सदस्य व एक पदेन सदस्य होते हैं
सही उत्तर (A) आयोग में एक अध्यक्ष एवं दो अशासकीय सदस्य व एक पदेन सदस्य होते हैं
प्र. 39
मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के पदेन सदस्य हैं
(A) मुख्यमन्त्री
(B) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्री
(C) राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष
(D) अनुसूचित जनजाति विकास आयुक्त
सही उत्तर (D) अनुसूचित जनजाति विकास आयुक्त
प्र. 40
भारत के संविधान में पाँचवीं अनसूची और छठी अनुसूची में प्रावधान किए गए हैं
(A) अनुसूचित जनजातियों के हितों की रक्षा करना
(B) राज्यों के बीच की सीमाओं का निर्धारण करना
(C) पंचायतों की शक्तियों, अधिकारों और जिम्मेदारियों को निर्धारित करना
(D) उपरोक्त में से एक से अधिक
सही उत्तर (A) अनुसूचित जनजातियों के हितों की रक्षा करना
प्र. 41
मध्य प्रदेश भारिया जनजाति विकास प्राधिकरण क्षेत्र का मुख्यालय कहाँ है?
(A) भोपाल
(B) छिन्दवाड़ा
(C) अनूपपुर
(D) बालाघाट
सही उत्तर (B) छिन्दवाड़ा
प्र. 42
किसी क्षेत्र को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करने का अधिकार किसे प्राप्त है?
(A) राष्ट्रपति
(B) राज्य के राज्यपाल
(C) राज्य जनजाति आयोग के अध्यक्ष
(D) राज्य के मुख्यमन्त्री
सही उत्तर (A) राष्ट्रपति
प्र. 43
निम्नलिखित में से किस राज्य में जनजातीय क्षेत्रों के स्वायत्त जिलों के गठन का प्रावधान नहीं है?
(A) असम
(B) मेघालय
(C) मणिपुर
(D) मिजोरम
सही उत्तर (C) मणिपुर
प्र. 44
आदिवासी क्षेत्रों को स्वायत्त जिलों के रूप में संगठित और पुनर्गठित करने की शक्ति किसके पास होती है?
(A) राष्ट्रपति
(B) राज्य के राज्यपाल
(C) विधानसभा
(D) मुख्य न्यायाधीश
सही उत्तर (B) राज्य के राज्यपाल
प्र. 45
मध्य प्रदेश में बैगा विकास प्राधिकरण क्षेत्र कहाँ-कहाँ स्थित है?
(A) बालाघाट, डिण्डोरी
(B) मण्डला, शहडोल
(C) अनूपपुर, उमरिया
(D) उपरोक्त सभी
सही उत्तर (D) उपरोक्त सभी
प्र. 46
भारत के संविधान की किस अनुसूची में विभिन्न राज्यों में अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन और नियन्त्रण के लिए विशेष उपबन्ध हैं?
(A) तीसरी
(B) पाँचवीं
(C) सातवीं
(D) नौवीं
सही उत्तर (B) पाँचवीं
प्र. 47
भारत के संविधान में पाँचवीं और छठी अनुसूची के उपबन्ध निम्नलिखित में से किस लिए किए गए हैं?
(A) अनुसूचित जनजातियों के हितों के संरक्षण के लिए
(B) राज्यों के बीच सीमाओं के निर्धारण के लिए
(C) पंचायतों की शक्तियों, प्राधिकारों और उत्तरदायित्वों के निर्धारण के लिए
(D) सभी सीमावर्ती राज्यों के हितों के संरक्षण के लिए
सही उत्तर (A) अनुसूचित जनजातियों के हितों के संरक्षण के लिए
प्र. 48
किसी जाति तथा जनजाति को अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति घोषित करने हेतु शक्ति सम्पन्न सांविधानिक प्राधिकारी है
(A) भारत का राष्ट्रपति
(B) भारत का प्रधानमन्त्री
(C) समाज कल्याण मन्त्री
(D) अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष
सही उत्तर (A) भारत का राष्ट्रपति
प्र. 49
निम्नलिखित में से संविधान की किस अनुसूची के तहत जनजातीय सलाहकार परिषद् के गठन का प्रावधान किया गया है?
(A) नौवीं अनुसूची
(B) पाँचवीं अनुसूची
(C) छठी अनुसूची
(D) आठवीं अनुसूची
सही उत्तर (B) पाँचवीं अनुसूची
प्र. 50
संविधान की छठी अनुसूची में किन राज्यों के बारे में प्रशासन सम्बन्धी उपबन्ध किए गए हैं?
(A) असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम
(B) असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैण्ड
(C) मेघालय, सिक्किम, मणिपुर, त्रिपुरा
(D) त्रिपुरा, मेघालय, नागालैण्ड, अरुणाचल प्रदेश
सही उत्तर (A) असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम
Tags:

Comments

Comment करें

Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, भूगोल, कला-संस्कृति और सामान्य ज्ञान के विशेषज्ञ Kartik Budholiya छात्रों को MPPSC, MPESB (Vyapam), MP Police, Patwari, Forest Guard और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर शोध-परक कंटेंट साझा करते हैं।