कोल जनजाति MCQ

प्र. 1
कौन-सी जनजाति मुण्डा समूह की एक अत्यन्त प्राचीन आदिम जनजाति है?
(A) गोण्ड
(B) कोल
(C) बैगा
(D) भारिया
सही उत्तर (B) कोल
प्र. 2
ऑस्ट्रिक परिवार समूह से सम्बन्धित जनजाति कौन-सी है?
(A) कोल
(B) भील
(C) भारिया
(D) सहरिया
सही उत्तर (A) कोल
प्र. 3
कौन-सी जनजाति का वर्णन रामायण और महाभारत जैसे प्राचीन ग्रन्थों में है?
(A) भील
(B) कोरकू
(C) बैगा
(D) कोल
सही उत्तर (D) कोल
प्र. 4
कौन-सी जनजाति का वर्णन ऋग्वेद और मत्स्य पुराण जैसे प्राचीन ग्रन्थों में है?
(A) भील
(B) गोण्ड
(C) कोल
(D) बैगा
सही उत्तर (C) कोल
प्र. 5
कौन-सी जनजाति स्वयं को शबरी की सन्तान मानती है?
(A) कोल
(B) भील
(C) सहरिया
(D) पनिका
सही उत्तर (A) कोल
प्र. 6
मध्य प्रदेश के किस भाग में कोल जनजाति पाई जाती है?
(A) पश्चिमी क्षेत्र
(B) उत्तरी क्षेत्र
(C) दक्षिणी क्षेत्र
(D) उत्तर-पूर्वी क्षेत्र
सही उत्तर (D) उत्तर-पूर्वी क्षेत्र
प्र. 7
कोल जनजाति का संकेन्द्रण किस जिले में है?
(A) शहडोल
(B) सीधी
(C) सतना
(D) ये सभी
सही उत्तर (D) ये सभी
प्र. 8
कोल जनजाति किस जिले में नहीं पाई जाती है?
(A) रीवा
(B) झाबुआ
(C) जबलपुर
(D) सीधी
सही उत्तर (B) झाबुआ
प्र. 9
मध्य प्रदेश में कोल जनजाति की उत्पत्ति किस जिले से हुई?
(A) सतना
(B) शहडोल
(C) रीवा
(D) सीधी
सही उत्तर (C) रीवा
प्र. 10
किस जनजाति की उत्पत्ति फरेंदा और कुराली गाँव में मानी जाती है?
(A) कोल
(B) भील
(C) पनिका
(D) भिलाला
सही उत्तर (A) कोल
प्र. 11
मध्य प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी जनजाति कौन-सी है?
(A) सहरिया
(B) भील
(C) गोण्ड
(D) कोल
सही उत्तर (D) कोल
प्र. 12
2011 की जनगणना के अनुसार कोल जनजाति की जनसंख्या कितनी है?
(A) 12,87,897
(B) 11,67,694
(C) 10,67,695
(D) 15,67,696
सही उत्तर (B) 11,67,694
प्र. 13
रौतेला उपजाति किस जनजाति की है?
(A) कोरकू
(B) बैगा
(C) कोल
(D) भारिया
सही उत्तर (C) कोल
प्र. 14
खंगार उपजाति किस जनजाति की है?
(A) सहरिया
(B) भारिया
(C) गोण्ड
(D) कोल
सही उत्तर (D) कोल
प्र. 15
कथरिया उपजाति किस जनजाति की है?
(A) पनिका
(B) भील
(C) कोल
(D) भिल्ल
सही उत्तर (C) कोल
प्र. 16
बिंज उपजाति किस जनजाति की है?
(A) कोल
(B) कोरकू
(C) माड़िया
(D) सन्थाल
सही उत्तर (A) कोल
प्र. 17
निम्न में से कौन-सी उपजाति कोल जनजाति से सम्बन्धित है?
(A) रउतिया
(B) खंगार
(C) खरवार
(D) ये सभी
सही उत्तर (D) ये सभी
प्र. 18
निम्न में से कौन-सी उपजाति कोल जनजाति से सम्बन्धित नहीं है?
(A) भिल्ल
(B) पटेलिया
(C) ठाकुरिया
(D) 'A' और 'B' दोनों
सही उत्तर (D) 'A' और 'B' दोनों
प्र. 19
कोल जनजाति की मुख्यतः कितनी उपजातियाँ हैं?
(A) 5
(B) 6
(C) 7
(D) 8
सही उत्तर (C) 7
प्र. 20
कोल जनजाति के गाँव का नाम क्या है?
(A) कोलिन टोला
(B) कोलिन कोला
(C) कोलिन डोला
(D) कोलिन डाना
सही उत्तर (A) कोलिन टोला
प्र. 21
कोल जनजाति के घर को किस नाम से जाना जाता है?
(A) कू
(B) मडिया
(C) झोपड़ी
(D) 'B' और 'C'
सही उत्तर (D) 'B' और 'C'
प्र. 22
जिस क्षेत्र में कोल जनजाति की आबादी घनी होती है, उसे क्या कहा जाता है?
(A) कोल डाना
(B) कोलहिना
(C) कोल्हना
(D) कोलिन कोला
सही उत्तर (C) कोल्हना
प्र. 23
ढाती खोसब आभूषण शरीर के किस अंग में पहना जाता है?
(A) नाक में
(B) सिर पर
(C) हाथ में
(D) कान से सिर तक
सही उत्तर (D) कान से सिर तक
प्र. 24
ढार आभूषण शरीर के किस अंग में पहना जाता है?
(A) नाक में
(B) कान में
(C) हाथ में
(D) पैर में
सही उत्तर (B) कान में
प्र. 25
निम्न में से कौन-सा आभूषण कोल जनजाति नाक में पहनती है?
(A) ढाती खोसब
(B) ढार
(C) पुलिया
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (C) पुलिया
प्र. 26
कोल जनजाति का मुख्य व्यवसाय क्या है?
(A) कृषि
(B) मजदूरी
(C) शिकार
(D) लूटपाट
सही उत्तर (A) कृषि
प्र. 27
सोबरिया किस संस्कार से सम्बन्धित है?
(A) मृत्यु संस्कार
(B) विवाह संस्कार
(C) जन्म संस्कार
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (C) जन्म संस्कार
प्र. 28
सोबरिया किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(A) कोल
(B) गोड
(C) कोरकू
(D) भील
सही उत्तर (A) कोल
प्र. 29
कोल जनजाति में सोबरिया क्या है?
(A) विवाह का पक्ष
(B) शिशु जन्म कक्ष
(C) मृत्यु कक्ष
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (B) शिशु जन्म कक्ष
प्र. 30
कोल जनजाति में नामकरण के समय कौन-से गीत गाते हैं?
(A) साहेर गीत
(B) दहका गीत
(C) ददरिया गीत
(D) 'A' और 'B' दोनों
सही उत्तर (D) 'A' और 'B' दोनों
प्र. 31
कोल जनजाति में विवाह का प्रस्ताव कौन लेकर जाता है?
(A) माता-पिता
(B) चाचा-चाची
(C) मामा/फूफा
(D) अन्य रिश्तेदार
सही उत्तर (C) मामा/फूफा
प्र. 32
कोल जनजाति में अविवाहित/बच्चे/कम उम्र के व्यक्ति की मृत्यु पर किस प्रकार का अन्तिम संस्कार होता है?
(A) जलाया जाता है
(B) दफनाया जाता है
(C) 'A' और 'B' दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (B) दफनाया जाता है
प्र. 33
निम्न में से कौन-सा पर्व कोल जनजाति द्वारा मनाया जाता है?
(A) दीपावली
(B) नागपंचमी
(C) नवदुर्गा
(D) ये सभी
सही उत्तर (D) ये सभी
प्र. 34
नवाखानी त्योहार किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(A) कोल
(B) भील
(C) बैगा
(D) कोरकू
सही उत्तर (A) कोल
प्र. 35
नवाखानी त्योहार कब मनाया जाता है?
(A) होली पर
(B) दिवाली पर
(C) नई फसल पर
(D) अमावस्या पर
सही उत्तर (C) नई फसल पर
प्र. 36
कोल जनजाति के गाँव के प्रमुख को क्या कहते हैं?
(A) पटेल
(B) चौधरी
(C) बरुआ
(D) मुकद्दम
सही उत्तर (B) चौधरी
प्र. 37
कोल जनजाति के गाँव के प्रमुख को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
(A) मुखिया
(B) महतो
(C) गौटिया
(D) ये सभी
सही उत्तर (D) ये सभी
प्र. 38
कोलिन टोला का सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी कौन होता है?
(A) चौधरी
(B) बरुआ
(C) पटेल
(D) कोटवार
सही उत्तर (A) चौधरी
प्र. 39
कोल जनजाति की पंचायत किस नाम से जानी जाती है?
(A) गौटिया
(B) गोहिया
(C) कोलिन
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (B) गोहिया
प्र. 40
निम्न में से कौन कोल जनजाति की पंचायत से सम्बन्धित है?
(A) पटेल
(B) मुकद्दम
(C) भुईहार
(D) समस्थ
सही उत्तर (C) भुईहार
प्र. 41
निम्न में से कौन कोल जनजाति की पंचायत से सम्बन्धित नहीं है?
(A) चौधरी
(B) बरुआ
(C) निउतिहा
(D) देवार
सही उत्तर (D) देवार
प्र. 42
निम्न में से कौन कोल जनजाति की पंचायत से सम्बन्धित है?
(A) बरुआ
(B) भुईहार
(C) निउतिहा
(D) ये सभी
सही उत्तर (D) ये सभी
प्र. 43
गोहिया पंचायत किस जनजाति में पाई जाती है?
(A) कोल
(B) भील
(C) भिलाला
(D) सहरिया
सही उत्तर (A) कोल
प्र. 44
कोल जनजाति का धार्मिक नेता कौन है?
(A) चौधरी
(B) बरुआ
(C) भुईहार
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (B) बरुआ
प्र. 45
कोल जनजाति में ओझा, पण्डा या देवार के नाम से किसे जाना जाता है?
(A) बरुआ
(B) निउतिहा
(C) भुईहार
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (C) भुईहार
प्र. 46
कोल जनजाति का सबसे प्रिय नृत्य कौन-सा है?
(A) नादरी नृत्य
(B) दोतलिया नृत्य
(C) केहरा नृत्य
(D) कोलदहका नृत्य
सही उत्तर (D) कोलदहका नृत्य
प्र. 47
कोल जनजाति कौन-सा नृत्य करती है?
(A) नादरी नृत्य
(B) केहरा नृत्य
(C) दोतलिया नृत्य
(D) ये सभी
सही उत्तर (D) ये सभी
प्र. 48
निम्न में से कौन-सा गीत कोल जनजाति द्वारा गाया जाता है?
(A) साहेर गीत
(B) दादर गीत
(C) केहरा गीत
(D) ये सभी
सही उत्तर (D) ये सभी
प्र. 49
कोल जनजाति द्वारा भगत गीत किस अवसर पर गाया जाता है?
(A) विवाह पर
(B) नवरात्रि पर
(C) जन्म पर
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (B) नवरात्रि पर
प्र. 50
कोल जनजाति से सम्बन्धित देवता कौन-से हैं?
(A) ठाकुर देव
(B) बड़का देव
(C) संन्यासी देव
(D) ये सभी
सही उत्तर (D) ये सभी
प्र. 51
कोल जनजाति में बड़का देव गाँव की किस दिशा में विराजमान होते हैं?
(A) पूर्व दिशा
(B) पश्चिम दिशा
(C) उत्तर दिशा
(D) दक्षिण दिशा
सही उत्तर (A) पूर्व दिशा
प्र. 52
निम्न में से कौन कोल जनजाति से सम्बन्धित देवता नहीं हैं?
(A) ठाकुर देव
(B) बड़का देव
(C) भिलट देव
(D) अहीर बाबा
सही उत्तर (C) भिलट देव
प्र. 53
कोल जनजाति के पूर्वज कौन-से देवता माने जाते हैं?
(A) ठाकुर देव
(B) घासी घमसान
(C) अहीर बाबा
(D) संन्यासी देव
सही उत्तर (B) घासी घमसान
प्र. 54
शारदा माई को कौन-सी जनजाति सर्वाधिक पूजती है?
(A) भील
(B) भारिया
(C) कोरकू
(D) कोल
सही उत्तर (D) कोल
प्र. 55
रामायण में निम्नलिखित जनजातियों में से कौन-सी जनजाति का उल्लेख है? (2017)
(A) कोल
(B) भील
(C) गोण्ड
(D) ये सभी
सही उत्तर (A) कोल
प्र. 56
मध्य प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजाति कौन-सी नहीं है? (2016)
(A) कोल
(B) सहरिया
(C) बैगा
(D) भारिया
सही उत्तर (A) कोल
Tags:

Comments

Comment करें

Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, भूगोल, कला-संस्कृति और सामान्य ज्ञान के विशेषज्ञ Kartik Budholiya छात्रों को MPPSC, MPESB (Vyapam), MP Police, Patwari, Forest Guard और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर शोध-परक कंटेंट साझा करते हैं।