कोरकू जनजाति MCQ

प्र. 1
कोरकू जनजाति किस वंश की है?
(a) कॉलेरियन
(b) ऑस्ट्रिक वंश
(c) द्रविड़ वंश
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (b) ऑस्ट्रिक वंश
प्र. 2
कोरकू जनजाति अपनी उत्पत्ति किससे मानती है?
(a) रावण से
(b) मेघनाथ से
(c) महादेव से
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (a) रावण से
प्र. 3
कौन-सी जनजाति का पैतृक या उत्पत्ति स्थान सावलीगढ़ या भैरवगढ़ है?
(a) भील
(b) गोण्ड
(c) सहरिया
(d) कोरकू
सही उत्तर (d) कोरकू
प्र. 4
कोरकू जनजाति निम्न में से कौन-से जिलों में पाई जाती है?
(a) छिन्दवाड़ा
(b) बैतूल
(c) नर्मदापुरम
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 5
कोरकू जनजाति किस क्षेत्र में पाई जाती है?
(a) उत्तरी क्षेत्र
(b) सतपुड़ा क्षेत्र
(c) दक्षिणी क्षेत्र
(d) पूर्वी क्षेत्र
सही उत्तर (b) सतपुड़ा क्षेत्र
प्र. 6
निम्न में से किस जिले में कोरकू जनजाति नहीं पाई जाती है?
(a) छिन्दवाड़ा
(b) खण्डवा
(c) बैतूल
(d) सागर
सही उत्तर (d) सागर
प्र. 7
कोरकू जनजाति सम्बन्धी गोत्र कौन-सा है?
(a) भील
(b) बावरिया
(c) कोरकू
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (b) बावरिया
प्र. 8
बावरिया कोरकू किस जिले में निवास करते हैं?
(a) छिन्दवाड़ा
(b) जबलपुर
(c) बैतूल
(d) भोपाल
सही उत्तर (c) बैतूल
प्र. 9
निम्न में से कौन-सा गोत्र कोरकू जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) बावरिया
(b) बन्दोरिया
(c) रूमा
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 10
पचमढ़ी के कोरकू किस नाम से जाने जाते हैं?
(a) बावरिया
(b) बन्दोरिया
(c) रुमा
(d) ये सभी
सही उत्तर (b) बन्दोरिया
प्र. 11
किस जनजाति में बच्चे का नामकरण दिनों के आधार पर होता है?
(a) कोल
(b) भील
(c) कोरकू
(d) भारिया
सही उत्तर (c) कोरकू
प्र. 12
श्मशान से लौटते समय बेर के पेड़ के चक्कर किस जनजाति में लगाते हैं?
(a) कोरकू
(b) भील
(c) भारिया
(d) गोण्ड
सही उत्तर (a) कोरकू
प्र. 13
सिडोली प्रथा किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) भील
(b) गोण्ड
(c) कोरकू
(d) सहारिया
सही उत्तर (c) कोरकू
प्र. 14
सिडोली प्रथा किस संस्कार से सम्बन्धित है?
(a) जन्म संस्कार
(b) मृत्यु संस्कार
(c) विवाह संस्कार
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (b) मृत्यु संस्कार
प्र. 15
कोरकू जनजाति में मृतक की समाधि सागौन की लकड़ी से बनाते हैं, उसे क्या कहा जाता है?
(a) मण्डा या मण्डो
(b) खण्डा या खण्डो
(c) 'a' और 'b' दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (a) मण्डा या मण्डो
प्र. 16
कोरकू जनजाति की स्त्रियों को क्या प्रिय होता है?
(a) भोजन खाना
(b) मदिरा पीना
(c) गुदना
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (c) गुदना
प्र. 17
गले में छोटा-सा ताँबे या चाँदी या कांसे का ताबीज कौन-सी जनजाति पहनती है?
(a) कोल
(b) कोरकू
(c) भील
(d) गोण्ड
सही उत्तर (b) कोरकू
प्र. 18
कोरकू जनजाति में शराब को क्या कहते हैं?
(a) मदिरा
(b) बिडु
(c) ताड़ी
(d) सिडू
सही उत्तर (d) सिडू
प्र. 19
कौन-सी जनजाति कृषि पदार्थ कोदू, कुटकी बाजरा, मक्का का भोजन करती है?
(a) सन्थाल
(b) भील
(c) कोरकू
(d) टोडा
सही उत्तर (c) कोरकू
प्र. 20
खेतों में काम करने वाले कोरकू क्या कहलाते हैं?
(a) माग्या
(b) भाग्या
(c) दाग्या
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (b) भाग्या
प्र. 21
कोरकू जनजाति द्वारा किस प्रकार की खेती की जाती है?
(a) मिश्रित खेती
(b) सहकारी खेती
(c) स्थानान्तरित खेती
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (c) स्थानान्तरित खेती
प्र. 22
कोरकू द्वारा जंगल काटकर खेती करने की प्रथा को क्या कहते हैं?
(a) डलवा
(b) बदलवा
(c) हलवा
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (b) बदलवा
प्र. 23
कोरकू समुदाय की एक विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत क्या है?
(a) पारम्परिक चिकित्सा पद्धति
(b) खेती
(c) फल संरक्षित विधि
(d) स्मारक स्तम्भ
सही उत्तर (a) पारम्परिक चिकित्सा पद्धति
प्र. 24
कोरक जनजाति ने किस प्रकार की खेती में अग्रणी भूमिका निभाई है?
(a) आलू
(b) कॉफी
(c) 'a' और 'b' दोनों
(d) फल
सही उत्तर (c) 'a' और 'b' दोनों
प्र. 25
कोरकू जनजाति का निवास स्थान किस नाम से जाना जाता है?
(a) साना
(b) घाना
(c) खेड़ा
(d) ढाना
सही उत्तर (d) ढाना
प्र. 26
अंगीठी या गोरसी किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) भील
(b) कोरकू
(c) गोण्ड
(d) कोल
सही उत्तर (b) कोरकू
प्र. 27
लमझना विवाह किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) भील
(b) कोल
(c) कोरकू
(d) भारिया
सही उत्तर (c) कोरकू
प्र. 28
निम्न में से कौन-सा विवाह कोरकू जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) लमझना
(b) चिथौड़ा
(c) राजी बाजी
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 29
चिथौड़ा विवाह प्रथा किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) भील
(b) कोल
(c) सहरिया
(d) कोरकू
सही उत्तर (d) कोरकू
प्र. 30
राजी बाजी विवाह किस प्रकार का विवाह है?
(a) अपहरण विवाह
(b) प्रेम विवाह
(c) सहमति विवाह
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (b) प्रेम विवाह
प्र. 31
सामगोत्री विवाह किस जनजाति में निषिद्ध है?
(a) कोरकू
(b) भील
(c) भारिया
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (a) कोरकू
प्र. 32
कोरकू जनजाति किसको अपना पितामह कहती है?
(a) रावण को
(b) महादेव को
(c) मेघनाथ को
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (b) महादेव को
प्र. 33
कौन-से देवता कोरकू जनजाति से सम्बन्धित हैं?
(a) किलार मुठवा देव
(b) खनेरा देव
(c) 'a' और 'b' दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (c) 'a' और 'b' दोनों
प्र. 34
कोरकू जनजाति में खेती और पशु के देवता कौन है?
(a) महादेव
(b) खेड़ा देव
(c) मेघनाथ
(d) खनेरा देव
सही उत्तर (b) खेड़ा देव
प्र. 35
कोरकू जनजाति में तान्त्रिक कार्य कौन करता है?
(a) कोटवार
(b) पटेल
(c) पडियार
(d) मुकद्दम
सही उत्तर (c) पडियार
प्र. 36
भगरो डुकरी किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) कोरकू
(b) भील
(c) कोल
(d) भारिया
सही उत्तर (a) कोरकू
प्र. 37
पडियार किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) कोरकू
(b) भारिया
(c) 'a' और 'b' दोनों
(d) भील
सही उत्तर (a) कोरकू
प्र. 38
कोरकू जनजाति में तान्त्रिक कार्य करने वाली महिला को क्या कहते हैं?
(a) डोगरी
(b) भगरो डुकरी
(c) 'a' और 'b' दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (b) भगरो डुकरी
प्र. 39
कोरकू जनजाति में कौन-सा त्योहार मनाया जाता है?
(a) जिरोती
(b) पोला
(c) 'a' और 'b' दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (c) 'a' और 'b' दोनों
प्र. 40
कोरकू जनजाति से सम्बन्धित त्योहार कौन-सा है?
(a) देव दशहरा
(b) दिपावली
(c) पोला
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 41
कोरकू जनजाति में डण्डा नाच किस त्योहार पर करते हैं?
(a) दिवाली
(b) होली
(c) जिरोती
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (c) जिरोती
प्र. 42
माजन किस जनजाति की पंचायत का सदस्य होता है?
(a) कोल
(b) कोरकू
(c) भील
(d) सहरिया
सही उत्तर (b) कोरकू
प्र. 43
कोरकू जनजाति में चौधरी का क्या कार्य होता है?
(a) सूचना देना
(b) आमन्त्रण देना
(c) खाद्य सामग्री देना
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 44
कोरकू जनजाति में मुकरी का क्या कार्य है?
(a) भोजन का निमन्त्रण देना
(b) त्योहार पर नाचने वाले को बुलाना
(c) विवाह का निमन्त्रण देना
(d) उपरोक्त सभी
सही उत्तर (b) त्योहार पर नाचने वाले को बुलाना
प्र. 45
कोरकू जनजाति की पंचायत से सम्बन्धित सदस्य कौन है?
(a) पटेल
(b) माजन
(c) घेटया
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 46
कोरकू जनजाति में घेटया का क्या कार्य होता है?
(a) भोजन का निमन्त्रण देना
(b) त्योहार पर नाचने वाले को बुलाना
(c) विवाह का निमन्त्रण देना
(d) प्रसाद बाँटने का
सही उत्तर (d) प्रसाद बाँटने का
प्र. 47
चिरकोरा नृत्य किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) कोल
(b) भारिया
(c) भील
(d) कोरकू
सही उत्तर (d) कोरकू
प्र. 48
कोरकू जनजाति का सबसे प्रिय नृत्य कौन-सा है?
(a) चाचरी
(b) ढाढ़ला
(c) चिरकोरा
(d) ये सभी
सही उत्तर (c) चिरकोरा
प्र. 49
निम्न में से कौन-सा नृत्य कोरकू जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) चाचरी
(b) डण्डा नाच
(c) गादलि
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 50
चिरकोरा वाद्य यन्त्र किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) कोल
(b) भील
(c) कोरकू
(d) सहरिया
सही उत्तर (c) कोरकू
प्र. 51
कोरकू जनजाति में चाचरी नृत्य कौन करता है?
(a) केवल पुरुष
(b) केवल महिला
(c) पुरुष और महिला दोनों
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (c) पुरुष और महिला दोनों
प्र. 52
कोरकू जनजाति का थापटी नृत्य किस प्रकार का नृत्य है?
(a) केवल महिला प्रधान
(b) केवल पुरुष प्रधान
(c) महिला और पुरुष दोनों
(d) सामूहिक समूह नृत्य
सही उत्तर (c) महिला और पुरुष दोनों
प्र. 53
कोरकू जनजाति का गादली नृत्य किस अवसर पर होता है?
(a) जन्म पर
(b) मृत्यु पर
(c) विवाह पर
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (c) विवाह पर
प्र. 54
कोरकू जनजाति के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?
i. कोरकूओं के निवास स्थान ढाना कहलाते हैं।
ii. पंचायत के मुखिया को चौधरी कहा जाता है।
iii. ये स्वयं को महादेव के वंशज मानते हैं।
कूट
(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
सही उत्तर (b) 2 और 3
प्र. 55
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
i. कोरकूओं का निवास बैतूल जिला माना जाता है।
ii. ये मध्य प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों में अधिवासित हैं।
iii. इनके समाज के अनुभवी एवं गणमान्य व्यक्ति पटेल होते हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से सही कथन है/हैं?
(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
सही उत्तर (c) 1 और 3
प्र. 56
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए
सूची I
A. बाना
B. राक्षस
C. कोटो
D. सराकु
सूची II
i. मरे पशु-पक्षी को खाने वाला
ii. ताजा व शुद्ध मांस खाने वाला
iii. मधुमक्खी का छत्ता तोड़ने वाला
iv. भाजी (सब्जी) खाने वाला
कूट ABCD
(a) 1 2 3 4
(b) 2 3 4 1
(c) 3 2 4 1
(d) 1 2 4 3
सही उत्तर (d) 1 2 4 3
प्र. 57
कोरकू जनजाति वर्ष में कितनी बार जादुई शक्तियों एवं आत्माओं को बलि देकर प्रसन्न करती है?
(a) चार
(b) दो
(c) एक
(d) तीन
सही उत्तर (b) दो
प्र. 58
निम्न में से कौन-सी कोरकू की उप-जनजाति नहीं है?
(a) नहाल
(b) बोडोय
(c) पटेलिया
(d) बावरिया
सही उत्तर (c) पटेलिया
प्र. 59
आदिम जनजाति कोरकू मध्य प्रदेश के किस जिलों में मुख्यत पाई जाती है?
(a) दक्षिण के जिले
(b) उत्तर-पश्चिम के जिले
(c) पूर्वी जिले
(d) उत्तर-पूर्वी जिले
सही उत्तर (a) दक्षिण के जिले
Tags:

Comments

Comment करें

Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, भूगोल, कला-संस्कृति और सामान्य ज्ञान के विशेषज्ञ Kartik Budholiya छात्रों को MPPSC, MPESB (Vyapam), MP Police, Patwari, Forest Guard और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर शोध-परक कंटेंट साझा करते हैं।