मध्य प्रदेश की घुमन्तू एवं प्रमुख जनजातियाँ MCQ

प्र. 1
घुमन्तू जातियों से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(i) इनका एक निश्चित निवास क्षेत्र नहीं होता है।
(ii) ये अपनी आजीविका के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर विचरण-भ्रमण करते रहते हैं।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (c) 1 और 2 दोनों
प्र. 2
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(i) सामान्यतः घुमन्तू लोग कबीलाई परम्परा से प्रभावित होते हैं।
(ii) बंजारा समुदाय मध्य प्रदेश का प्रमुख घुमन्तू समुदाय है।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (c) 1 और 2 दोनों
प्र. 3
बंजारा समुदाय का सबसे प्रमुख त्योहार कौन-सा माना जाता है?
(a) गणगौर
(b) जवारा
(c) फाग
(d) दिवाली
सही उत्तर (a) गणगौर
प्र. 4
बंजारा समुदाय के कबीले के प्रमुख को क्या कहा जाता है?
(a) महतो
(b) पटेल
(c) माँझी
(d) नायक
सही उत्तर (d) नायक
प्र. 5
मध्य प्रदेश में कितनी जनजातियाँ विमुक्त एवं अर्द्ध घुमन्तू के रूप में मानी जाती हैं?
(a) 21
(b) 41
(c) 51
(d) 61
सही उत्तर (c) 51
प्र. 6
बंजारा समुदाय के निवास स्थान को सामान्यतः किस नाम से जाना जाता है?
(a) सहारना
(b) घेतुल
(c) टाण्डा
(d) रंगशाला
सही उत्तर (c) टाण्डा
प्र. 7
मध्य प्रदेश में निवासित बंजारा समुदाय के लोग मूलतः किस राज्य से आए हुए माने जाते हैं?
(a) महाराष्ट्र
(b) राजस्थान
(c) उत्तर प्रदेश
(d) ओडिशा
सही उत्तर (b) राजस्थान
प्र. 8
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(i) मध्य प्रदेश में बंजारा समुदाय के अधिकतर लोग पश्चिमी मालवा, निमाड़ और मण्डला क्षेत्रों में निवासित हैं。
(ii) बंजारा समुदाय की महिलाओं को श्रृंगार करना बहुत पसन्द होता है。
(iii) इनके प्रसिद्ध नृत्य तलवार, डण्डा-बेली, गरबा, डाण्डिया आदि हैं。
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 2 और 3
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 9
निम्नलिखित में से कौन मध्य प्रदेश की घुमन्तू जातियों में शामिल है?
(a) सांसी
(b) कालबेलिया
(c) बाछड़ा
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 10
निम्न में से किस समुदाय की महिलाओं को श्रृंगार करना बहुत पसन्द है?
(a) बंजारा
(b) बाछड़ा
(c) कालबेलिया
(d) कंजर
सही उत्तर (a) बंजारा
प्र. 11
मध्य प्रदेश की किस जनजाति को वेश्यावृत्ति से पहचाना जाता है?
(a) बंजारा
(b) कंजर
(c) बाछड़ा
(d) कालबेलिया
सही उत्तर (c) बाछड़ा
प्र. 12
सन्दर्भों के अनुसार, बाछड़ा जनजाति की उत्पत्ति किस जाति से हुई थी?
(a) बंजारा
(b) धनगर
(c) कालबेलिया
(d) कंजर
सही उत्तर (d) कंजर
प्र. 13
कौन-सी जनजाति अपनी जीविका के लिए नाटकीय कार्य करती है?
(a) बंजारा
(b) बाछड़ा
(c) कंजर
(d) धनगर
सही उत्तर (b) बाछड़ा
प्र. 14
निम्न में से कौन-सी जाति पीपल को देवता के रूप में पूजती है?
(a) बाछड़ा
(b) बंजारा
(c) कंजर
(d) धनगर
सही उत्तर (a) बाछड़ा
प्र. 15
किस जनजाति के संस्थापक गुरु कानिफनाथ हैं?
(a) कंजर
(b) बंजारा
(c) कालबेलिया
(d) धनगर
सही उत्तर (c) कालबेलिया
प्र. 16
कालबेलिया नृत्य को किस वर्ष यूनेस्को ने मानवता की अर्मूत सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया?
(a) वर्ष 2011
(b) वर्ष 2008
(c) वर्ष 2009
(d) वर्ष 2010
सही उत्तर (d) वर्ष 2010
प्र. 17
निम्न में से कौन-सी जनजाति हस्तशिल्प, वस्त्र, मनका आभूषण व सूरमा बनाने के लिए प्रसिद्ध है?
(a) कालबेलिया
(b) बंजारा
(c) धनगर
(d) कंजर
सही उत्तर (a) कालबेलिया
प्र. 18
किस जनजाति का अर्थ है, "जंगलों में विचरण करने वाले?"
(a) कालबेलिया
(b) बंजारा
(c) कंजर
(d) धनगर
सही उत्तर (a) कालबेलिया
प्र. 19
कौन-सी जनजाति को गिहार भी कहा जाता है?
(a) धनगर
(b) बंजारा
(c) कंजर
(d) कालबेलिया
सही उत्तर (c) कंजर
प्र. 20
किस जनजाति के देवता खण्डोबा हैं?
(a) धनगर
(b) बंजारा
(c) कंजर
(d) बाछड़ा
सही उत्तर (a) धनगर
प्र. 21
कौन-सी जनजाति चोरी एवं डकैती जैसे कार्यों के लिए प्रचलित है?
(a) कबूतरा
(b) बंजारा
(c) कंजर
(d) बाछड़ा
सही उत्तर (a) कबूतरा
प्र. 22
कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं को 10 माह के लिए कितनी छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है?
(a) ₹200
(b) ₹600
(c) ₹800
(d) ₹150
सही उत्तर (d) ₹150
प्र. 23
कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को 10 माह के लिए कितनी छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है?
(a) ₹200
(b) ₹600
(c) ₹1200
(d) ₹800
सही उत्तर (a) ₹200
प्र. 24
कक्षा 9 से 10 तक की छात्राओं को 10 माह के लिए कितनी छात्रवृत्ति दी जाती है?
(a) ₹400
(b) ₹800
(c) ₹600
(d) ₹1200
सही उत्तर (d) ₹1200
प्र. 25
कितनी आय सीमा वाले परिवार के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है?
(a) ₹4.00 लाख
(b) ₹4.50 लाख
(c) ₹2.50 लाख
(d) ₹3.00 लाख
सही उत्तर (c) ₹2.50 लाख
प्र. 26
कन्या साक्षरता प्रोत्साहन योजना के तहत 11वीं में प्रवेश लेने पर कितनी राशि प्रदान की जाती है?
(a) ₹1,000
(b) ₹1,500
(c) ₹2,000
(d) ₹3,000
सही उत्तर (d) ₹3,000
प्र. 27
मध्य प्रदेश सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत घुमन्तू जातियों से सम्बन्धित अभ्यर्थी को प्रारम्भिक परीक्षा पास करने पर कितनी राशि प्रदान की जाती है?
(a) ₹10,000
(b) ₹15,000
(c) ₹20,000
(d) ₹25,000
सही उत्तर (c) ₹20,000
प्र. 28
मध्य प्रदेश सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत घुमन्तू जातियों से सम्बन्धित अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर कितनी राशि प्रदान की जाती है?
(a) ₹30,000
(b) ₹35,000
(c) ₹40,000
(d) ₹45,000
सही उत्तर (a) ₹30,000
प्र. 29
मध्य प्रदेश सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत घुमन्तू जातियों से सम्बन्धित अभ्यर्थी को साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने पर कितनी राशि प्रदान की जाती है?
(a) ₹20,000
(b) ₹25,000
(c) ₹30,000
(d) ₹35,000
सही उत्तर (b) ₹25,000
प्र. 30
विमुक्त घुमन्तू जाति के समाज सेवक को उत्कृष्ट कार्य पुरस्कार योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कितनी अनुग्रह राशि प्रदान की जाती है?
(a) ₹50,000
(b) ₹70,000
(c) ₹80,000
(d) ₹1,00,000
सही उत्तर (d) ₹1,00,000
प्र. 31
सैनिक स्कूल और निजी संस्थाओं में प्रवेश लेने वाले किन छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षण शुल्क की प्रतिपूर्ति योजना की अनुमति है?
(a) सभी छात्र-छात्राओं
(b) घुमक्कड़ और अर्द्ध-घुमक्कड़ जनजति के छात्र-छात्राएँ
(c) सैनिक परिवार के छात्र-छात्राएँ
(d) विशेष आर्थिक रूप से पिछड़े हुए छात्र-छात्राएँ
सही उत्तर (b) घुमक्कड़ और अर्द्ध-घुमक्कड़ जनजति के छात्र-छात्राएँ
प्र. 32
वर्ष 2019-20 में शिक्षण शुल्क की प्रतिपूर्ति योजना के तहत कितनी राशि का व्यय किया गया?
(a) ₹31.51 लाख
(b) ₹25.21 लाख
(c) ₹40 लाख
(d) ₹50 लाख
सही उत्तर (b) ₹25.21 लाख
प्र. 33
मुख्यमन्त्री आवास भाड़ा योजना किसके लिए संचालित की जाती है?
(a) सभी विद्यार्थियों के लिए
(b) पोस्ट मैट्रिक स्तर की शिक्षा हेतु अन्य शहरों में रहने वाले घुम्मकड़ एवं अर्द्ध-घुम्मकड़ जनजाति के विद्यार्थियों के लिए
(c) केवल सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (b) पोस्ट मैट्रिक स्तर की शिक्षा हेतु अन्य शहरों में रहने वाले घुम्मकड़ एवं अर्द्ध-घुम्मकड़ जनजाति के विद्यार्थियों के लिए
प्र. 34
मुख्यमन्त्री आवास भाड़ा योजना का उद्देश्य क्या है?
(a) विद्यार्थियों को आवास उपलब्ध कराना
(b) विद्यार्थियों को स्थानान्तरित करना
(c) विद्यार्थियों के अध्ययन को व्यवधान मुक्त रखना
(d) विद्यार्थियों को आवास भाड़ा भत्ता प्रदान करना
सही उत्तर (d) विद्यार्थियों को आवास भाड़ा भत्ता प्रदान करना
प्र. 35
विमुक्त जाति छात्रावास योजना के तहत कितने छात्रावास/आश्रम/सामुदायिक कल्याण केन्द्र हैं?
(a) 100
(b) 120
(c) 141
(d) 160
सही उत्तर (c) 141
प्र. 36
योजना के अन्तर्गत बालकों के लिए एक माह की शिष्यवृत्ति की मात्रा कितनी है?
(a) ₹1000
(b) ₹1,050
(c) ₹1,090
(d) ₹1,130
सही उत्तर (d) ₹1,130
प्र. 37
कौन-से विभाग द्वारा जाति-प्रमाण पत्रों का मुद्रण किया जा रहा है?
(a) शिक्षा विभाग
(b) सामान्य प्रशासन विभाग
(c) आर्थिक प्रशासन विभाग
(d) कृषि विभाग
सही उत्तर (b) सामान्य प्रशासन विभाग
प्र. 38
जाति प्रमाण-पत्र के लिए किस अधिकारी को अधिकृत किया गया है?
(a) शिक्षा अधिकारी
(b) आय अधिकारी
(c) राजस्व अधिकारी
(d) स्वास्थ्य अधिकारी
सही उत्तर (c) राजस्व अधिकारी
प्र. 39
मुख्यमन्त्री स्वरोजगार योजना किस उद्देश्य को ध्यान में रखती है?
(a) शिक्षा का विस्तार
(b) जनजाति का सामाजिक सुधार
(c) विमुक्त घुमक्कड़ जनजाति के आर्थिक विकास
(d) स्वच्छता अभियान का प्रोत्साहन
सही उत्तर (c) विमुक्त घुमक्कड़ जनजाति के आर्थिक विकास
प्र. 40
मुख्यमन्त्री स्वरोजगार योजना में मार्जिन मनी सहायता का प्रतिशत कितना है?
(a) 20%
(b) 30%
(c) 40%
(d) 50%
सही उत्तर (b) 30%
प्र. 41
मुख्यमन्त्री स्वरोजगार योजना में महिलाओं के लिए मार्जिन मनी सहायता में ब्याज अनुदान कितना है?
(a) 2%
(b) 3%
(c) 4%
(d) 6%
सही उत्तर (d) 6%
प्र. 42
मुख्यमन्त्री आर्थिक कल्याण योजना के तहत किसे मार्जिन मनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है?
(a) उद्यमियों को
(b) गरीब वर्ग को
(c) स्वास्थ्य कर्मचारियों को
(d) विद्यार्थियों को
सही उत्तर (b) गरीब वर्ग को
प्र. 43
मुख्यमन्त्री आर्थिक कल्याण योजना में मार्जिन मनी सहायता की अधिकतम राशि कितनी है?
(a) ₹10,000
(b) ₹12,000
(c) ₹15,000
(d) ₹20,000
सही उत्तर (c) ₹15,000
प्र. 44
विमुक्त जाति बस्ती विकास योजना में क्या विकसित किया जाता है?
(a) स्कूलों का निर्माण
(b) हाउसिंग योजनाएँ
(c) राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण
(d) अधोसंरचना के विकास कार्य
सही उत्तर (d) अधोसंरचना के विकास कार्य
प्र. 45
वर्ष 2019-20 में विमुक्त जाति बस्ती विकास योजना के लिए कितनी राशि का प्रावधान रखा गया है?
(a) ₹500.00 लाख
(b) ₹600.00 लाख
(c) ₹700.00 लाख
(d) ₹800.00 लाख
सही उत्तर (c) ₹700.00 लाख
प्र. 46
विमुक्त जाति बस्तियों में विद्युतीकरण योजना किस उद्देश्य के लिए है?
(a) जल संग्रहण
(b) सड़क सुधार
(c) विद्युत सुविधा
(d) शिक्षा को प्रोत्साहन
सही उत्तर (c) विद्युत सुविधा
प्र. 47
विमुक्त जाति बस्तियों में विद्युतीकरण योजना के अन्तर्गत कौन-कौन-से कार्य किए जाते हैं?
(a) ट्रांसफॉर्मर लगाना
(b) खम्बे लगाना
(c) विद्युत लाइन का विस्तार
(d) उपरोक्त सभी
सही उत्तर (d) उपरोक्त सभी
प्र. 48
विमुक्त जाति के समाज सेवक को किस योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य पुरस्कार दिया जाता है?
(a) सामाजिक विकास योजना
(b) उत्कृष्ट कार्य पुरस्कार योजना
(c) विमुक्त जाति सेवा योजना
(d) किसी योजना में नहीं
सही उत्तर (b) उत्कृष्ट कार्य पुरस्कार योजना
प्र. 49
उत्कृष्ट कार्य पुरस्कार योजना में विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्द्ध-घुमक्कड़ जनजाति के समाज सेवक को कितनी राशि दी जाती है?
(a) ₹10,000
(b) ₹1,00,000
(c) ₹1,00,00,000
(d) ₹1,000
सही उत्तर (b) ₹1,00,000
प्र. 50
अगरिया किस जनजाति की उपजाति है?
(a) भील
(b) गोण्ड
(c) बैगा
(d) सहरिया
सही उत्तर (b) गोण्ड
प्र. 51
लोहे के कार्य से किस जनजाति का सम्बन्ध है?
(a) ओझा
(b) अगरिया
(c) कोइलाभुतिश
(d) सहरिया
सही उत्तर (b) अगरिया
प्र. 52
पथरिया, खुलिया किस जनजाति की उपजातियाँ हैं?
(a) कोरकू
(b) कोरखा
(c) अगरिया
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (c) अगरिया
प्र. 53
किस जनजाति द्वारा लोहासुर देवता को काले मुर्गे की बलि दी जाती है?
(a) अगरिया
(b) उराँव
(c) बिझवार
(d) सारिया
सही उत्तर (a) अगरिया
प्र. 54
'धधकती भट्ठी' किस देवता का निवास स्थान है?
(a) लोहासूर
(b) बूढ़ा देव
(c) ठाकुर देव
(d) दुल्हा देव
सही उत्तर (a) लोहासूर
प्र. 55
मध्य प्रदेश में अगरिया जनजाति किस जिले में प्रमुखतः निवास करती है?
(a) मण्डला, शहडोल
(b) पन्ना, रीवा
(c) खण्डवा, बैतूल
(d) ग्वालियर, बैतूल
सही उत्तर (a) मण्डला, शहडोल
प्र. 56
खैरवार जनजाति को अन्य किस नाम से भी जाना जाता है?
(a) खेरुआ तथा कोन्दआर
(b) सैकथा
(c) वैया
(d) कोरबा व हल्बा
सही उत्तर (a) खेरुआ तथा कोन्दआर
प्र. 57
किस क्षेत्र में खैरवार को कोन्दआर कहा जाता है?
(a) पन्ना, छत्तरपुर
(b) मण्डला, सीधी
(c) अलीराजपुर, झाबुआ
(d) शिवपुरी, ग्वालियर
सही उत्तर (b) मण्डला, सीधी
प्र. 58
निम्न में से कौन-सी जनजाति स्वयं को सूर्य का वंशज मानती है?
(a) सहरिया
(b) खैरवार
(c) पनिका
(d) नरोलिया
सही उत्तर (b) खैरवार
प्र. 59
खैरवार किस समूह की जनजाति है?
(a) माझी
(b) मसवार
(c) मुण्डा
(d) नरोलिया
सही उत्तर (c) मुण्डा
प्र. 60
सेलम, पीपल, नीम की पूजा करने वाली जनजाति है
(a) खैरवार
(b) माँझी
(c) हल्बा
(d) कोल
सही उत्तर (a) खैरवार
प्र. 61
बिंझवार किस जनजाति की उपजाति है?
(a) कोल
(b) बैगा
(c) हल्बा
(d) सहरिया
सही उत्तर (b) बैगा
प्र. 62
बिंझवार नाम किसके नाम पर पड़ा?
(a) विन्ध्याचल
(b) अरावली
(c) सतपुड़ा
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (a) विन्ध्याचल
प्र. 63
बिंझवार कितने वर्ग में विभक्त है?
(a) 5
(b) 4
(c) 3
(d) 6
सही उत्तर (b) 4
प्र. 64
बिंझवार जनजाति के युवा गृह संस्था को कहा जाता है
(a) घुमकोरिया
(b) गतिओरा चेलक
(c) मोटिकगी
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (a) घुमकोरिया
प्र. 65
बिंझाबर की मातृभाषा है
(a) कुमार
(b) बिरहोर
(c) छत्तीसगढ़ी
(d) गोण्डी
सही उत्तर (c) छत्तीसगढ़ी
प्र. 66
निम्न में से कौन-सी अलीराजपुर की एक प्रमुख जनजाति है?
(a) खांती
(b) भिलाला
(c) कोल
(d) सहरिया
सही उत्तर (b) भिलाला
प्र. 67
बरेला नाम किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) भील
(b) पटलिया
(c) भिलाला
(d) वोरांठ
सही उत्तर (c) भिलाला
प्र. 68
भिलाला स्वयं को किसके वंशज मानते हैं?
(a) राजा भोप्प
(b) महाराणा प्रताप
(c) राजा रतन सिंह
(d) भालसिंह लोमर
सही उत्तर (b) महाराणा प्रताप
प्र. 69
भील जनजाति की सबसे बड़ी उपजाति है
(a) बरेला
(b) पटलिया
(c) पटरिया
(d) भिलाला
सही उत्तर (d) भिलाला
प्र. 70
किस जनजाति द्वारा मांस, मदिरा का सेवन नहीं किया जाता है?
(a) कोल
(b) कोलम
(c) पनिका
(d) माँझी
सही उत्तर (c) पनिका
प्र. 71
पाइक किस जनजाति से सम्बान्धित है?
(a) कँवर
(b) बैगा
(c) उराँव
(d) गोण्ड
सही उत्तर (a) कँवर
प्र. 72
कँवर जनजाति की भाषा कौन-सी है?
(a) सन्थाली, बेंगरी
(b) छत्तीसगढ़ी, सदरी
(c) गोण्डी, भीली
(d) उड़िया, सन्थाली
सही उत्तर (b) छत्तीसगढ़ी, सदरी
प्र. 73
परधान किस जनजाति की उपजाति है?
(a) गोण्ड
(b) बैगा
(c) कोल
(d) सहरिया
सही उत्तर (a) गोण्ड
प्र. 74
पटरिया किस जनजाति को कहा जाता है?
(a) पारधी
(b) पाओ
(c) परधान
(d) पनिका
सही उत्तर (c) परधान
प्र. 75
निम्न में से कौन-सी बाँस से बर्तन बनाने वाली जनजाति नहीं है?
(a) भीली
(b) मुड़िया
(c) धनवार
(d) हल्बा
सही उत्तर (d) हल्बा
प्र. 76
हल्बा जनजाति का मुख्य निवास क्षेत्र है
(a) रीवा
(b) बालाघाट
(c) सीधी
(d) जबलपुर
सही उत्तर (b) बालाघाट
प्र. 77
कॉल जनजाति की निम्न में से कौन-सी उपजाति है?
(a) कँवर
(b) कोरबा
(c) कोरकू
(d) परधान
सही उत्तर (b) कोरबा
प्र. 78
कोरबा जनजाति की पंचायत कहलाती है
(a) मैयारी
(b) गोहिया
(c) पूर्वा
(d) कोतवाल
सही उत्तर (a) मैयारी
प्र. 79
किस जनजाति में बच्चों का रोना अशुभ माना जाता है?
(a) कोरकू
(b) कँवर
(c) कोरबा
(d) माँझी
सही उत्तर (c) कोरबा
प्र. 80
निम्नलिखित में से कौन-सी जनजाति फौज के कार्य को अपना परम्परागत कार्य मानती है?
(a) कैवर
(b) हल्बी
(c) परधान
(d) बैगा
सही उत्तर (a) कैवर
प्र. 81
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
(i) उराँव जनजाति द्रविड़ परिवार समूह की प्रजाति है。
(ii) उराँव जनजाति में पंचायत व्यवस्था के प्रमुख को महत्तो कहा जाता है。
उपरोक्त में से सही कथन का चुनाव करें
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
सही उत्तर (c) 1 और 2 दोनों
प्र. 82
निम्न में से कौन-सी जनजाति लौह-शिल्प में निपुण मानी जाती है?
(a) अगरिया
(b) कोरकू
(c) बैगा
(d) सहरिया
सही उत्तर (a) अगरिया
प्र. 83
अगरिया जनजाति की मुख्य आजीविका क्या है?
(a) लोहा गलाना
(b) खेती करना
(c) मछली पकड़ना
(d) कृषि उपकरण और औजार बनाना
सही उत्तर (a) लोहा गलाना
प्र. 84
विमुक्त जाति दिवस मनाया जाता है (2021)
(a) 30 अगस्त
(b) 30 सितम्बर
(c) 22 सितम्बर
(d) 31 अगस्त
सही उत्तर (d) 31 अगस्त
Tags:

Comments

Comment करें

Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, भूगोल, कला-संस्कृति और सामान्य ज्ञान के विशेषज्ञ Kartik Budholiya छात्रों को MPPSC, MPESB (Vyapam), MP Police, Patwari, Forest Guard और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर शोध-परक कंटेंट साझा करते हैं।