राज्य में जनजातियों से सम्बन्धित प्रमुख संस्थान MCQ

प्र. 1
आदिम जाति अनुसन्धान एवं विकास संस्थान की स्थापना कब हुई थी?
(a) वर्ष 1952
(b) वर्ष 1953
(c) वर्ष 1954
(d) वर्ष 1960
सही उत्तर (c) वर्ष 1954
प्र. 2
छिन्दवाड़ा का सम्बन्ध किस जनजातीय संस्था से है?
(a) आदिम जाति अनुसन्धान एवं विकास संस्थान
(b) नवगठित जनजातीय विकास संस्थान
(c) छिन्दवाड़ा जनजातीय अनुसन्धान संस्थान
(d) आदिम मानव अनुसन्धान विकास संस्थान
सही उत्तर (a) आदिम जाति अनुसन्धान एवं विकास संस्थान
प्र. 3
आदिम जाति अनुसन्धान एवं विकास संस्थान का वर्तमान कार्यालय कहाँ स्थित है?
(a) भोपाल
(b) ग्वालियर
(c) भिण्ड
(d) इन्दौर
सही उत्तर (a) भोपाल
प्र. 4
निम्नलिखित में से कौन-सा दायित्व आदिम जाति अनुसन्धान एवं विकास संस्थान द्वारा निभाया जाता है?
(a) प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों से सम्बन्धित सर्वेक्षण अनुसन्धान
(b) अनुसूचित जनजाति एवं उनकी उपजातियों के मानवशास्त्रीय अध्ययन
(c) संस्था द्वारा लघु संग्रहालय का संचालन
(d) उपरोक्त सभी
सही उत्तर (d) उपरोक्त सभी
प्र. 5
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें
I. आदिम जाति अनुसन्धान एवं विकास संस्थान द्वारा लघु संग्रहालय का संचालन
II. आदिम जाति अनुसन्धान एवं विकास संस्थान द्वारा जनजातीय लेखों पर आधारित बुलेटिन का अर्द्धवार्षिक प्रकाशन
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो I और न ही II
सही उत्तर (c) I और II दोनों
प्र. 6
जनजातीय संस्कृति एवं बोलियों का दस्तावेजीकरण, सरंक्षण एवं विकास कौन-सी संस्था करती है?
(a) आदिम जाति अनुसन्धान एवं विकास संस्थान
(b) मध्य प्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम
(c) उद्यमी विकास संस्थान
(d) मध्य प्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद्
सही उत्तर (a) आदिम जाति अनुसन्धान एवं विकास संस्थान
प्र. 7
मध्य प्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम की स्थापना कब की गई थी?
(a) वर्ष 1956
(b) वर्ष 1958
(c) वर्ष 1960
(d) वर्ष 1965
सही उत्तर (a) वर्ष 1956
प्र. 8
मध्य प्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम में राज्य एवं केन्द्र के योगदान का अनुपात क्या है?
(a) 75:25
(b) 50:50
(c) 51:49
(d) 25:75
सही उत्तर (c) 51:49
प्र. 9
इण्डियन कम्पनी एक्ट, 1956 की धारा 26 के अन्तर्गत किसकी स्थापना की गई?
(a) उद्यमी विकास संस्थान
(b) मध्य प्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद्
(c) मध्य प्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम
(d) मध्य प्रदेश आदिम जाति मन्त्रणा परिषद्
सही उत्तर (c) मध्य प्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम
प्र. 10
मध्य प्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम का पंजीयन वर्ष क्या है?
(a) वर्ष 1990
(b) वर्ष 1994
(c) वर्ष 1995
(d) वर्ष 1996
सही उत्तर (c) वर्ष 1995
प्र. 11
मध्य प्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें
I. जनजातीय समाज का आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास करना।
II. बैंकों द्वारा स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराना।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो I और न ही II
सही उत्तर (c) I और II दोनों
प्र. 12
मध्य प्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद् की स्थापना कब की गई थी?
(a) वर्ष 1980
(b) वर्ष 1981
(c) वर्ष 1982
(d) वर्ष 1983
सही उत्तर (b) वर्ष 1981
प्र. 13
जनजातीय वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए विभिन्न तकनीकी एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में कुशलता का विकास कर उनके रोजगार/स्वरोजगार के अवसरों में वृद्धि हेतु किसका गठन किया गया?
(a) आदिम जाति अनुसन्धान एवं विकास संस्थान
(b) आदिवासी वित्त एवं विकास निगम
(c) मध्य प्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद्
(d) उद्यमी विकास संस्थान
सही उत्तर (c) मध्य प्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद्
प्र. 14
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें
I. मध्य प्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद् सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के अन्तर्गत स्थापित है।
II. इसके अन्तर्गत स्थानीय संस्थाओं में तकनीकी प्रशिक्षण का प्रबन्ध करना।
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो I और न ही II
सही उत्तर (c) I और II दोनों
प्र. 15
मध्य प्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद् के उद्देश्यों में सम्मिलित नहीं है
(a) कुशल और अर्द्धकुशल मजदूरों का प्रशिक्षण
(b) औपचारिक तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था करना
(c) व्यावसायिक प्रशिक्षण की योजना बनाना
(d) उद्यमी विकास केन्द्रों की स्थापना करना
सही उत्तर (d) उद्यमी विकास केन्द्रों की स्थापना करना
प्र. 16
मध्य प्रदेश में उद्यमी विकास संस्थान की स्थापना कब की गई?
(a) 20 मार्च, 1980
(b) 30 अप्रैल, 1982
(c) 2 मई, 1984
(d) 12 मई, 1986
सही उत्तर (a) 20 मार्च, 1980
प्र. 17
किस संस्थान का पंजीयन फर्म्स एवं सोसायटीज मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा किया गया है?
(a) मध्य प्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद्
(b) उद्यमी विकास संस्थान
(c) आदिवासी वित्त एवं विकास निगम
(d) आदिम जाति मन्त्रणा परिषद्
सही उत्तर (b) उद्यमी विकास संस्थान
प्र. 18
उद्यमी विकास संस्थान के प्रमुख उद्देश्यों में निम्नलिखित में से कौन शामिल है?
(a) आर्थिक एवं तकनीकी सहायता
(b) उत्पादन तथा विपणन में सहयोग करना
(c) उद्योगों का समन्वय तथा नियन्त्रण करना
(d) उपरोक्त सभी
सही उत्तर (d) उपरोक्त सभी
प्र. 19
मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की स्थापना कब हुई थी?
(a) वर्ष 1995-96
(b) वर्ष 1997-98
(c) वर्ष 1998-99
(d) वर्ष 1990-92
सही उत्तर (a) वर्ष 1995-96
प्र. 20
मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग में कौन शामिल नहीं है?
(a) एक अध्यक्ष
(b) दो अशासकीय सदस्य
(c) एक आयुक्त
(d) राज्यपाल
सही उत्तर (d) राज्यपाल
प्र. 21
मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का पदेन सदस्य कौन होता है?
(a) आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग
(b) अल्पसंख्यक मन्त्री
(c) सलाहकार परिषद् सदस्य
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (a) आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग
प्र. 22
मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की किस धारा के अनुसार आयोग की सलाह साधारणतः राज्य सरकार द्वारा आबद्धकारी होगी?
(a) धारा-9
(b) धारा-11
(c) धारा-13
(d) धारा-15
सही उत्तर (a) धारा-9
प्र. 23
मध्य प्रदेश आदिम जाति मन्त्रणा परिषद् का सम्बन्ध किस अनुच्छेद से है?
(a) अनुच्छेद-233
(b) अनुच्छेद-244
(c) अनुच्छेद-255
(d) अनुच्छेद-266
सही उत्तर (b) अनुच्छेद-244
प्र. 24
मध्य प्रदेश आदिम जाति मन्त्रणा परिषद् की नियमावली कब लागू की गई?
(a) वर्ष 1952 में
(b) वर्ष 1955 में
(c) वर्ष 1957 में
(d) वर्ष 1959 में
सही उत्तर (c) वर्ष 1957 में
प्र. 25
मध्य प्रदेश ट्रायबल वेलफेयर रेसिडेन्शियन एण्ड आश्रम एज्यूकेशनल इन्स्टीट्‌यूशन्स सोसायटी का मुख्यालय कहाँ है?
(a) ग्वालियर
(b) बिलासपुर
(c) इन्दौर
(d) भोपाल
सही उत्तर (d) भोपाल
प्र. 26
मध्य प्रदेश आदिवासी लोक कला परिषद् की स्थापना कब की गई?
(a) वर्ष 1972 में
(b) वर्ष 1976 में
(c) वर्ष 1980 में
(d) वर्ष 1984 में
सही उत्तर (c) वर्ष 1980 में
प्र. 27
मध्य प्रदेश आदिवासी लोक कला परिषद् का मुख्यालय कहाँ है?
(a) ग्वालियर
(b) भोपाल
(c) इन्दौर
(d) रतलाम
सही उत्तर (b) भोपाल
प्र. 28
मध्य प्रदेश में आदिवासी प्रकोष्ठ की स्थापना के समय मुख्यमन्त्री कौन थे?
(a) श्री अर्जुन सिंह
(b) श्री कमलनाथ
(c) श्री शिवराज सिंह चौहान
(d) श्री भूरेलाल चौहान
सही उत्तर (a) श्री अर्जुन सिंह
प्र. 29
मध्य प्रदेश आदिवासी प्रकोष्ठ में अध्यक्ष सहित कितने सदस्य होते हैं?
(a) 8 सदस्य
(b) 19 सदस्य
(c) 20 सदस्य
(d) 22 सदस्य
सही उत्तर (a) 8 सदस्य
प्र. 30
मध्य प्रदेश में राज्य स्तरीय कोल विकास अभिकरण की स्थापना कब की गई?
(a) वर्ष 2007 में
(b) वर्ष 2009 में
(c) वर्ष 2011 में
(d) वर्ष 2013 में
सही उत्तर (c) वर्ष 2011 में
प्र. 31
इन्दिरा गाँधी जनजातीय विश्वविद्यालय का मुख्यालय कहाँ है?
(a) भोपाल
(b) विदिशा
(c) छिन्दवाड़ा
(d) अनुपपुर
सही उत्तर (d) अनुपपुर
प्र. 32
मध्य प्रदेश में कितने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है?
(a) 27
(b) 30
(c) 33
(d) 36
सही उत्तर (c) 33
प्र. 33
गतिओरा यूथ क्लब (युवा सदन) का सम्बन्ध किस जनजाति से है?
(a) मुण्डा
(b) भुईया
(c) उराँव
(d) भारिया
सही उत्तर (a) मुण्डा
प्र. 34
मुड़िया जनजाति का सम्बन्ध किस युवा सदन से है?
(a) कोरिया
(b) घोटुल
(c) रंग-बैंग
(d) धगरबंसा
सही उत्तर (b) घोटुल
प्र. 35
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
I. कोरिया युवा सदन का सम्बन्ध उराँव से है。
II. रंग-बैंग युवा सदन का सम्बन्ध भारिया से है。
उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) न तो I और न ही II
सही उत्तर (c) I और II दोनों
Tags:

Comments

Comment करें

Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, भूगोल, कला-संस्कृति और सामान्य ज्ञान के विशेषज्ञ Kartik Budholiya छात्रों को MPPSC, MPESB (Vyapam), MP Police, Patwari, Forest Guard और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर शोध-परक कंटेंट साझा करते हैं।