मध्य प्रदेश की लोक संस्कृति MCQ

प्र. 1
मध्य प्रदेश राज्य का प्रमुख लोकनृत्य है
(a) मटकी
(b) काठी
(c) राई
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 2
निम्न में से कौन-सा लोकनृत्य मालवा का है?
(a) मटकी
(b) बधाई
(c) कानड़ा
(d) फेफरिया
सही उत्तर (a) मटकी
प्र. 3
....... पारम्परिक रूप से कहरवा-दादरा तालों पर साड़ी का पल्लू पकड़कर किया जाता है।
(a) रजवाड़ी नृत्य
(b) काठी नृत्य
(c) कानड़ा नृत्य
(d) बिरहा नृत्य
सही उत्तर (a) रजवाड़ी नृत्य
प्र. 4
मध्य प्रदेश में निम्नलिखित लोकनृत्यों में से किसका प्रदर्शन किया जाता है?
(a) गणगौर
(b) मटकी
(c) 'a' और 'b' दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (c) 'a' और 'b' दोनों
प्र. 5
मध्य प्रदेश के निम्न लोकनृत्यों में से कौन-सा नृत्य स्थानीय स्तर पर 'झेला' कहलाने वाली अकेली महिला द्वारा शुरु किया जाता है?
(a) मटकी
(b) बधाई
(c) गणगौर
(d) राई
सही उत्तर (a) मटकी
प्र. 6
निमाड़ क्षेत्र का प्रमुख लोकनृत्य है
(a) मांडल्य
(b) फेफरिया
(c) काठी
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 7
काठी किस स्थान का लोकनृत्य है?
(a) मालवा
(b) बघेलखण्ड
(c) बुन्देलखण्ड
(d) निमाड़
सही उत्तर (d) निमाड़
प्र. 8
काठी नृत्य का आयोजन ....... से प्रारम्भ होता है।
(a) नवरात्रि
(b) कार्तिक पूर्णिमा
(c) शिवरात्रि
(d) देव प्रबोधिनी एकादशी
सही उत्तर (d) देव प्रबोधिनी एकादशी
प्र. 9
निम्न में से कौन-सा नृत्य मूलतः स्त्री प्रधान है?
(a) मांडल्य नृत्य
(b) फेफरिया नृत्य
(c) डण्डा नृत्य
(d) बधाई नृत्य
सही उत्तर (a) मांडल्य नृत्य
प्र. 10
निम्नलिखित के बीच क्या समानता है? बधाई, सैरा, जावरा, बरेदी
(a) सभी मध्य प्रदेश में उगाई जाने वाली फसलों के नाम हैं
(b) सभी नृत्य के रूप हैं, जो मध्य प्रदेश में किए जाते हैं
(c) सभी भोजन के प्रकार हैं, जो मध्य प्रदेश में सामान्य हैं
(d) सभी मध्य प्रदेश में मनाए जाने वाले त्योहारों के नाम हैं
सही उत्तर (b) सभी नृत्य के रूप हैं, जो मध्य प्रदेश में किए जाते हैं
प्र. 11
कानड़ा नृत्य में किनकी लीलाओं का वर्णन किया जाता है?
(a) भगवान श्रीराम
(b) भगवान श्रीकृष्ण
(c) भगवान शिव
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 12
बधाई नृत्य के दौरान किस वाद्य यन्त्र का प्रयोग किया जाता है?
(a) डपला
(b) रमतूला
(c) टिमकी
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 13
निम्न में से मध्य प्रदेश का राजकीय नृत्य कौन-सा है?
(a) माचा
(b) राई
(c) मटकी
(d) सुआ
सही उत्तर (b) राई
प्र. 14
........ एक पुरुष प्रधान नृत्य है, इसमें नर्तक सवा हाथ का डण्डा हाथों में लेकर नृत्य करता है।
(a) सैरा नृत्य
(b) तरताली
(c) जवारा
(d) राई
सही उत्तर (a) सैरा नृत्य
प्र. 15
जवारा नृत्य सम्बन्धित है
(a) बघेलखण्ड से
(b) निमाड़ से
(c) मालवा से
(d) बुन्देलखण्ड से
सही उत्तर (d) बुन्देलखण्ड से
प्र. 16
केहरा नृत्य मुख्यतः ........ जाति के लोगों द्वारा किया जाता है।
(a) बारी
(b) कोल
(c) कहवर
(d) बढ़ई
सही उत्तर (a) बारी
प्र. 17
........ नृत्य में गिरजा उत्सव मनाने की परम्परा है।
(a) छाहुर
(b) थापटी
(c) रीना
(d) पन्थी
सही उत्तर (c) रीना
प्र. 18
'ददरिया नृत्य' किस जनजाति का नृत्य है?
(a) भील
(b) गोण्ड
(c) सहरिया
(d) बैगा
सही उत्तर (d) बैगा
प्र. 19
अहिराई नृत्य प्रदर्शन में नर्तकियों के संगत के लिए निम्नलिखित में से कौन-से दो वाद्य यन्त्रों का उपयोग किया जाता है?
(a) ढोल और भपंग
(b) ढोल और खोमक
(c) ढोल और झिका
(d) ढोल और टिमकी
सही उत्तर (c) ढोल और झिका
प्र. 20
लहंगी नृत्य किस जनजाति का नृत्य है?
(a) भील
(b) बैगा
(c) कोल
(d) सहरिया
सही उत्तर (d) सहरिया
प्र. 21
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए
सूची I (लोकनृत्य)
A. दशहरा नृत्य
B. कहरवा नृत्य
C. डोहा नृत्य
D. पूजा नृत्य
सूची II (सम्बन्धित जनजाति)
1. गोण्ड
2. भील
3. बैगा
4. उराँव
कूट
A B C D
(a) 2 1 3 4
(b) 1 2 4 3
(c) 3 1 2 4
(d) 4 3 2 1
सही उत्तर (c) 3 1 2 4
प्र. 22
कथन (A) कानड़ा नृत्य शृंगार एवं रस प्रधान लोकनृत्य है, जो मालवा क्षेत्र में अत्यधिक प्रसिद्ध है。
कारण (R) इसके विश्राम में स्वांग किया जाता है。
कूट
(a) A सही है, किन्तु R गलत है
(b) A गलत है, किन्तु R सही है
(c) A और R दोनों सही हैं
(d) A और R दोनों गलत हैं
सही उत्तर (d) A और R दोनों गलत हैं
प्र. 23
कथन (A) भड़म नृत्य छिन्दवाड़ा एवं जबलपुर की भारिया जनजातियों द्वारा वैवाहिक अवसरों पर किया जाता है。
कारण (R) बैगा जनजाति कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर डाण्डरिया नृत्य का आयोजन करती है。
कूट
(a) A सही है, किन्तु R गलत है
(b) A गलत है, किन्तु R सही है
(c) A और R दोनों सही हैं
(d) A और R दोनों गलत हैं
सही उत्तर (a) A सही है, किन्तु R गलत है
प्र. 24
मालवा का लोकनाट्य है
(a) तुर्रा-कलंगी दंगल
(b) माचा
(c) रासलीला
(d) गम्मत
सही उत्तर (b) माचा
प्र. 25
गम्मत लोकनाट्य का आयोजन मुख्यतः किया जाता है
(a) नवरात्रि पर
(b) होली पर
(c) गणगौर पर
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 26
स्वांग लोकनाट्य का आयोजन मुख्य रूप से किया जाता है
(a) मालवा
(b) निमाड़
(c) बुन्देलखण्ड
(d) बघेलखण्ड
सही उत्तर (c) बुन्देलखण्ड
प्र. 27
छाहुर किस क्षेत्र का लोकनाट्य है?
(a) बघेलखण्ड
(b) बुन्देलखण्ड
(c) मालवा
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (a) बघेलखण्ड
प्र. 28
निम्न में से कौन-सा लोकनाट्य मूलतः स्त्री प्रधान है?
(a) जिन्दबा
(b) गम्मत
(c) रहस
(d) रास
सही उत्तर (a) जिन्दबा
प्र. 29
संजा के पारम्परिक लोकगीत किसके द्वारा गाए जाते हैं?
(a) विवाहित महिलाओं द्वारा
(b) होने वाली वधुओं द्वारा
(c) युवा लड़कियों द्वारा
(d) युवा लड़कियों और लड़कों द्वारा
सही उत्तर (c) युवा लड़कियों द्वारा
प्र. 30
गायन की निर्गुणी शैली मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के ........ क्षेत्र में देखी गई।
(a) विन्ध्यन पठार
(b) निमाड़
(c) सतपुड़ा
(d) गीर्द
सही उत्तर (b) निमाड़
प्र. 31
'रेला' गीत मध्य प्रदेश की किस जनजाति के युवक व युवतियों का बहुत पसन्दीदा गीत है?
(a) मुरिया
(b) भील
(c) माड़िया
(d) गोण्ड
सही उत्तर (b) भील
प्र. 32
बरसाती बारता लोकगीत कौन-से क्षेत्र में लोकप्रिय हैं?
(a) मालवा
(b) निमाड़
(c) बघेलखण्ड
(d) बुन्देलखण्ड
सही उत्तर (a) मालवा
प्र. 33
निम्न में से कौन-सा मध्य प्रदेश के लोक गायन का एक प्रतिस्पर्द्धात्मक रूप है?
(a) संजा
(b) कलगी-तुर्रा
(c) गरबा
(d) निर्गुणी
सही उत्तर (b) कलगी-तुर्रा
प्र. 34
निमाड़ अंचल में गरबा गीतों का आयोजन ........ के अवसर पर किया जाता है।
(a) नवरात्रि
(b) दीपावली
(c) जन्माष्टमी
(d) गणपति पूजा
सही उत्तर (a) नवरात्रि
प्र. 35
किसी व्यक्ति की मृत्यु पर आत्मा की अमरता एवं शरीर की भंगुरता को व्यक्त करते हुए गाया जाने वाला गीत है
(a) सीदेव
(b) रेला
(c) घोटुल पाटा
(d) मसान्या (कायाखोज)
सही उत्तर (d) मसान्या (कायाखोज)
प्र. 36
आल्हा लोकगीत, सामान्यतः मध्य प्रदेश के किस क्षेत्र में गाए जाते हैं?
(a) बुन्देलखण्ड
(b) बघेलखण्ड
(c) मालवा
(d) निमाड़
सही उत्तर (a) बुन्देलखण्ड
प्र. 37
'ढोलामारू' जोकि मध्य प्रदेश के कई क्षेत्र में गाया जाता है, वास्तविक रूप से किस राज्य का लोकगीत है?
(a) महाराष्ट्र
(b) उत्तर प्रदेश
(c) गुजरात
(d) राजस्थान
सही उत्तर (d) राजस्थान
प्र. 38
मध्य प्रदेश में किस अवसर पर बम्बुलिया गीत गाए जाते हैं?
(a) बसन्त पंचमी
(b) शिवरात्रि
(c) मकर संक्रान्ति
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 39
बिरहा लोक गायन की एक लोकप्रिय शैली किस क्षेत्र से सम्बन्धित है?
(a) बुन्देलखण्ड
(b) निमाड़
(c) बघेलखण्ड
(d) मालवा
सही उत्तर (c) बघेलखण्ड
प्र. 40
बाँस गीत की विषय-वस्तु आधारित होती है
(a) मोरध्वज एवं कर्ण पर
(b) कृष्ण एवं सुदामा पर
(c) राम एवं केवट पर
(d) कृष्ण एवं गोपियों पर
सही उत्तर (a) मोरध्वज एवं कर्ण पर
प्र. 41
बघेलखण्ड क्षेत्र के बसदेवा निम्नलिखित में से कौन-से पौराणिक पात्रों/देवताओं के बारे में गाते हैं?
(a) श्रवण कुमार
(b) शिव
(c) कृष्ण
(d) अर्जुन
सही उत्तर (a) श्रवण कुमार
प्र. 42
विदेशिया गायन मध्य प्रदेश में कहाँ गाया जाता है?
(a) बुन्देलखण्ड
(b) बघेलखण्ड
(c) निमाड़
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (b) बघेलखण्ड
प्र. 43
कृष्णराव पण्डित का जन्म कहाँ हुआ?
(a) ग्वालियर
(b) इन्दौर
(c) धार
(d) उज्जैन
सही उत्तर (a) ग्वालियर
प्र. 44
गर्दन पर टाँगकर बजाया जाने वाला वाद्ययन्त्र है
(a) मांहरी
(b) टिमकी
(c) तवरी
(d) चिकार
सही उत्तर (b) टिमकी
प्र. 45
खजुराहो समारोह किस जगह पर आयोजित होता है?
1. धार में
2. भोपाल में
3. इन्दौर में
4. छतरपुर में
कूट
(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 3 और 4
(d) केवल 4
सही उत्तर (d) केवल 4
प्र. 46
निम्नलिखित में से सत्य कथन का चयन कीजिए
1. भरथरी गायन प्रायः सुबह के समय नाथपन्थी लोगों द्वारा एकल अथवा सामूहिक रूप से किया जाता है।
2. रेला गीत भील एवं कोरकू जनजाति की वृद्ध महिला एवं पुरुषों द्वारा गाया जाता है।
3. कलंगी-तुर्रा गायन में दो अखाड़े होते हैं, जिनमें से एक कलंगी अखाड़ा तथा दूसरा तुर्रा अखाड़ा होता है।
कूट
(a) 1 और 3
(b) 2 और 3
(c) 1 और 2
(d) 1, 2 और 3
सही उत्तर (d) 1, 2 और 3
प्र. 47
मालवा चित्रकला के प्रमुख केन्द्र मालवा एवं ........ हैं।
(a) बुन्देलखण्ड
(b) कश्मीर
(c) गुजरात
(d) तमिलनाडु
सही उत्तर (a) बुन्देलखण्ड
प्र. 48
........ भूमि अलंकरण के रूप में स्वतन्त्र कला विधा है।
(a) हरतालिका
(b) आठे कन्हैया
(c) ईरत
(d) माण्डना
सही उत्तर (d) माण्डना
प्र. 49
मध्य प्रदेश की चितेर जाति के लोगों द्वारा मन्दिर एवं घरों की दीवारों पर उत्कीर्ण चित्र है
(a) चित्रावण
(b) जिरोती
(c) छाठी
(d) तिलंगा
सही उत्तर (a) चित्रावण
प्र. 50
श्रावण माह में हरितालिका पर्व पर गोबर से बनाया जाने वाला चित्र है
(a) सवनाही
(b) दिवास
(c) संजा
(d) थापा
सही उत्तर (a) सवनाही
प्र. 51
आठे कन्हैया का चित्रांकन किस अवसर पर किया जाता है?
(a) शिवरात्रि
(b) रामनवमी
(c) कृष्ण जन्माष्टमी
(d) नवरात्रि
सही उत्तर (c) कृष्ण जन्माष्टमी
प्र. 52
निम्न में से कौन-सा निमाड़ चित्रकला का उदाहरण नहीं है?
(a) ईरत
(b) थापा
(c) दिवासा
(d) मोरते
सही उत्तर (a) ईरत
प्र. 53
मोरधन चित्रकला किस अवसर पर बनाई जाती है?
(a) दीपावली
(b) होली
(c) कृष्ण जन्माष्टमी
(d) रक्षाबन्धन
सही उत्तर (a) दीपावली
प्र. 54
प्रथम शिशु के जन्म पर शुभ सन्देश का रेखांकन ........ कहलाता है।
(a) पगल्या
(b) साँझी
(c) मामुलिया
(d) नौरता
सही उत्तर (a) पगल्या
प्र. 55
सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में अश्विनी माह में अविवाहित लड़कियों/कन्याओं द्वारा बनाए जाने वाले चित्र हैं
(a) संजा फूली
(b) कोहबर
(c) मोर मुरैला
(d) छाठी चित्र
सही उत्तर (a) संजा फूली
प्र. 56
........ बुन्देलखण्ड की सर्वाधिक प्रसिद्ध लोक चित्रकला है।
(a) सवनाही
(b) सुरैती
(c) छठी
(d) थापा
सही उत्तर (b) सुरैती
प्र. 57
मोरते किस क्षेत्र की लोक चित्रकला है?
(a) बघेलखण्ड
(b) बुन्देलखण्ड
(c) मालवा
(d) निमाड़
सही उत्तर (b) बुन्देलखण्ड
प्र. 58
बुन्देलखण्ड में नवरात्रि के अवसर पर अविवाहित लड़कियों द्वारा गोबर से बनाया भित्ति चित्र है
(a) मामुलिया
(b) चौक
(c) मोर मुरैला
(d) पिथोरा भित्तिचित्र
सही उत्तर (a) मामुलिया
प्र. 59
बघेलखण्ड क्षेत्र में कोहबर चित्र किस अवसर पर बनाए जाते हैं?
(a) चौक
(b) विवाह
(c) सांजा
(d) नूहर
सही उत्तर (b) विवाह
प्र. 60
काष्ठ शिल्पकला के प्रसिद्ध केन्द्र हैं
(a) मण्डला
(b) बैतूल
(c) झाबुआ
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 61
किस जनजाति को कंघी शिल्प का श्रेय दिया गया है?
(a) कोहबर
(b) गोण्ड
(c) अबूझमाड़िया
(d) बंजारा
सही उत्तर (d) बंजारा
प्र. 62
खराद कला विशेष रूप से किन वृक्षों की लकड़ी पर की जाती है?
(a) दूधी
(b) कदम्ब
(c) खैर
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 63
ग्वालियर से बट्टोबाई ने किसके क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की है?
(a) वस्त्रों की बुनाई
(b) लोक चित्रकारी
(c) पत्थर पर नक्काशी
(d) गुड़िया शिल्प
सही उत्तर (d) गुड़िया शिल्प
प्र. 64
निम्नलिखित में से कौन-सा गुजरात और मध्य प्रदेश क्षेत्रों में रहने वाली जनजातियों द्वारा प्रचलित एक प्राचीन गुफा चित्र है?
(a) मधुबनी पेण्टिंग
(b) पिथोरा पेण्टिंग
(c) फड़ पेण्टिंग
(d) कलमकारी पेण्टिंग
सही उत्तर (b) पिथोरा पेण्टिंग
प्र. 65
'पिथोरा भित्तिचित्र' बनाना किसकी कला है?
(a) बैगा
(b) भील
(c) भारिया
(d) गोण्ड
सही उत्तर (b) भील
प्र. 66
पिथोरा चित्र के श्रेष्ठ चित्रकार कौन हैं?
(a) पेमा फत्या
(b) राजाराम
(c) रमाबाई पुणेकर
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (a) पेमा फत्या
प्र. 67
भीली शिल्प के अन्तर्गत बनाई जाने वाली वस्तुएँ हैं
(a) बटुआ
(b) मोतीमाला
(c) थैलियाँ
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 68
मध्य प्रदेश के किन जिलों में प्रस्तर शिल्प का व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ है?
(a) मन्दसौर
(b) रतलाम
(c) 'a' और 'b' दोनों
(d) जबलपुर
सही उत्तर (c) 'a' और 'b' दोनों
प्र. 69
मध्य प्रदेश हस्तशिल्प निगम कहाँ स्थित है?
(a) भोपाल
(b) इन्दौर
(c) ग्वालियर
(d) सागर
सही उत्तर (a) भोपाल
प्र. 70
बाघ प्रिण्ट को अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाने का श्रेय किसे जाता है?
(a) रेयान (अमेरिका)
(b) रेपसोडिया (अर्जेण्टीना)
(c) रेयान (अर्जेण्टीना)
(d) रेपसोडिया (अमेरिका)
सही उत्तर (b) रेपसोडिया (अर्जेण्टीना)
प्र. 71
बाघ प्रिण्ट के प्रसिद्ध शिल्पकार हैं
(a) इस्माइल सुलेमान जी
(b) डॉ. मंजूषा गांगुली
(c) रमाबाई पुणेकर
(d) राजाराम
सही उत्तर (a) इस्माइल सुलेमान जी
प्र. 72
उज्जैन की ........ को भैरूगढ़ के नाम से अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है।
(a) छीपा शिल्प
(b) धातु शिल्प
(c) तीर-धनुष शिल्प
(d) पत्ता शिल्प
सही उत्तर (a) छीपा शिल्प
प्र. 73
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. सुपारी शिल्प विशेष रूप से रीवा जिले में प्रसिद्ध है।
2. ग्वालियर अंचल का गुड़िया शिल्प अपने विशिष्ट आकार, प्रकार एवं वेशभूषा के कारण अत्यधिक प्रसिद्ध है।
3. विश्वस्तरीय संस्था यूनेस्को ने इस्माइल सुलेमान जी को बाघ प्रिण्ट हेतु सम्मानित किया है。
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
सही उत्तर (d) 1, 2 और 3
प्र. 74
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए
सूची I
A. मालवा चित्रकला
B. निमाड़ चित्रकला
C. बुन्देलखण्ड चित्रकला
D. बघेलखण्ड चित्रकला
सूची II
1. सवनाही
2. थापा
3. चौक
4. तिलंगा
कूट
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 4 2 1 3
(c) 1 2 4 3
(d) 3 2 1 4
सही उत्तर (a) 1 2 3 4
प्र. 75
सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए
सूची I (शिल्प)
A. छीपा शिल्प
B. लाख शिल्प
C. खराद शिल्प
D. धातु शिल्प
सूची II (प्रमुख केन्द्र)
1. श्योपुर
2. बदनावर
3. उज्जैन
4. सतना
कूट
A B C D
(a) 4 3 2 1
(b) 4 2 1 3
(c) 1 2 4 3
(d) 2 3 1 4
सही उत्तर (d) 2 3 1 4
प्र. 76
कोहबर क्या है? (2024)
(a) वैवाहिक आनुष्ठानिक भित्तिचित्र
(b) वैवाहिक वस्त्र
(c) भोजन
(d) आभूषण
सही उत्तर (a) वैवाहिक आनुष्ठानिक भित्तिचित्र
प्र. 77
निम्नलिखित में से कौन पारम्परिक माच गायन शैली से सम्बन्ध है? (2024)
(a) कालूराम बामनिया
(b) सत्येंद्र सिंह लोहिया
(c) भगवतीलाल राजपुरोहित
(d) ओम प्रकाश शर्मा
सही उत्तर (d) ओम प्रकाश शर्मा
प्र. 78
गम्मत लोकनाट्य का सूत्रधार क्या कहलाता है? (2024)
(a) घूघरमाल
(b) ठोठया
(c) कुडगरया
(d) खमरास
सही उत्तर (c) कुडगरया
प्र. 79
सागर के आंचलिक क्षेत्रों में दीपावली के अवसर पर कौन-सा लोकनृत्य प्रचलित है? (2023)
(a) मौनी नृत्य
(b) मण्डल्या नृत्य
(c) फेफरिया नृत्य
(d) डण्डा नृत्य
सही उत्तर (a) मौनी नृत्य
प्र. 80
दीवार पर मिट्टी से बनाई जाने वाली 'नोहडोरा' अलंकरण किस जनजाति की विशेषता है? (2023)
(a) भील
(b) कोरकू
(c) सहरिया
(d) गोण्ड
सही उत्तर (d) गोण्ड
प्र. 81
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रसिद्ध 'ढोकरा कला' के लिए सही नहीं है? (2022)
(a) यह कला बैतूल की भारेवा आदिवासी समुदाय से सम्बन्धित है।
(b) यह एक अलौह धातु ढलाई कला है।
(c) यह विवाह समारोह से जुड़ी एक सजावटी कपड़ा कला है।
(d) उपरोक्त सभी सही हैं
सही उत्तर (c) यह विवाह समारोह से जुड़ी एक सजावटी कपड़ा कला है।
प्र. 82
आनन्द सिंह श्याम एवं धनइया बाई कलाकारों का सम्बन्ध किस कला से है? (2022)
(a) ढोकरा कला
(b) गोण्ड चित्रकला
(c) पिथोरा चित्रकला
(d) बाघ प्रिण्टिंग
सही उत्तर (b) गोण्ड चित्रकला
प्र. 83
'तुर्रा कलंगी' लोकनाट्य किस क्षेत्र में प्रसिद्ध है? (2022)
(a) मालवा
(b) निमाड़
(c) बुन्देलखण्ड
(d) बघेलखण्ड
सही उत्तर (b) निमाड़
प्र. 84
श्रीमती दुर्गाबाई व्याम किस जनजातीय कला से सम्बन्धित हैं? (2021)
(a) गोण्ड शैली
(b) भील शैली
(c) बैगा शैली
(d) सहरिया शैली
सही उत्तर (a) गोण्ड शैली
प्र. 85
श्री रामसहाय पाण्डेय किस लोकनृत्य कला से सम्बन्धित हैं? (2021)
(a) राई
(b) बीहू
(c) लावणी
(d) नौटंकी
सही उत्तर (a) राई
प्र. 86
काठी है (2019)
(a) जाति
(b) जनजाति
(c) काष्ठ शिल्प
(d) लोकनृत्य
सही उत्तर (d) लोकनृत्य
प्र. 87
गौर नृत्य किस जनजाति से सम्बन्धित है? (2014)
(a) बैगा
(b) मुड़िया
(c) दमाड़ी माड़िया
(d) कोरकू
सही उत्तर (b) मुड़िया
Tags:

Comments

Comment करें

Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, भूगोल, कला-संस्कृति और सामान्य ज्ञान के विशेषज्ञ Kartik Budholiya छात्रों को MPPSC, MPESB (Vyapam), MP Police, Patwari, Forest Guard और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर शोध-परक कंटेंट साझा करते हैं।