मध्य प्रदेश के प्रमुख जनजातीय व्यक्तित्व MCQ

प्र. 1
टण्ट्या भील का जन्म किस वर्ष हुआ था?
(a) 1842 ई.
(b) 1852 ई.
(c) 1844 ई.
(d) 1841 ई.
सही उत्तर (a) 1842 ई.
प्र. 2
टण्ट्या भील के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
(a) इनका मूल नाम टण्ट्या भील था
(b) इन्हें 'भारत का रॉबिनहुड' कहा जाता था
(c) तात्या टोपे ने इन्हें गुरिल्ला युद्ध में पारंगत बनाया
(d) इन्हें 4 मार्च, 1858 को फाँसी दी गई
सही उत्तर (d) इन्हें 4 मार्च, 1858 को फाँसी दी गई
प्र. 3
'टण्ट्या भील बलिदान दिवस' किस दिन मनाया जाता है?
(a) 4 मार्च
(b) 4 सितम्बर
(c) 4 दिसम्बर
(d) 4 अगस्त
सही उत्तर (c) 4 दिसम्बर
प्र. 4
टण्ट्या भील अपने किस सहयोगी तथा मित्र के विश्वासघात के कारण पकड़े गए?
(a) रामराय
(b) मानसिंह
(c) भीमा नायक
(d) शोभित
सही उत्तर (b) मानसिंह
प्र. 5
'निमाड़ का रॉबिनहुड' किसे कहा गया?
(a) भीमा नायक
(b) पेमा फत्या
(c) रीमा नायक
(d) टण्ट्या भील
सही उत्तर (d) टण्ट्या भील
प्र. 6
सूची I तथा सूची II को सुमेलित कीजिए

सूची I (स्वतन्त्रता सेनानी)
A. टण्ट्या भील
B. भीमा नायक
C. खाज्या नायक
D. सीताराम कँवर

सूची II (स्थान)
1. बरदा, पूर्वी निमाड़
2. पंचमोहली, पश्चिमी निमाड़
3. सांगरी, पश्चिमी निमाड़
4. बड़वानी

कूट:
A B C D
(a) 1 2 3 4
(b) 2 1 4 3
(c) 4 3 1 2
(d) 1 2 4 3
सही उत्तर (a) 1 2 3 4
प्र. 7
खाज्या नायक को धोखे से गिरफ्तार करने वाले ब्रिटिश अधिकारी थे
(a) जेम्स आउट्रम
(b) निकोलस
(c) विलियम ग्राण्ट
(d) सैम्युअल रेण्ड
सही उत्तर (a) जेम्स आउट्रम
प्र. 8
खाज्या नायक 1831 से 1851 ई. तक किस पलटन के सदस्य थे?
(a) भील पलटन
(b) गोण्ड पलटन
(c) कोल पलटन
(d) राजपूत पलटन
सही उत्तर (a) भील पलटन
प्र. 9
निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?
(a) लाल पद्मधर सिंह - सतना
(b) बीरसा गोण्ड - बैतूल
(c) खाज्या नायक - बड़वानी
(d) धीर सिंह - रीवा
सही उत्तर (c) खाज्या नायक - बड़वानी
प्र. 10
कथन I. टण्ट्या भील को आदिवासी देवता की तरह मानते हैं。
कथन II. आदिवासी मानते हैं कि टण्ट्या भील में अलौकिक शक्ति थी。
कूट
(a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की सही व्याख्या है।
(b) कथन I और कथन II दोनों सही हैं, परन्तु कथन II, कथन I की सही व्याख्या नहीं है।
(c) कथन I सही है, किन्तु कथन II गलत है
(d) कथन I गलत है, किन्तु कथन II सही है
सही उत्तर (a) कथन I और कथन II दोनों सही हैं तथा कथन II, कथन I की सही व्याख्या है।
प्र. 11
भीमा नायक की माता का नाम क्या था, जिन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध क्रान्तिकारी संघर्ष में हिस्सा लिया?
(a) सुरसी
(b) सरस्वती
(c) सुरमती
(d) सुरसती
सही उत्तर (a) सुरसी
प्र. 12
निम्नलिखित में से किसने 11 अप्रैल, 1858 को अम्बापानी की लड़ाई में हिस्सा लिया?
(a) भीमा नायक
(b) टण्ट्या भील
(c) खाज्या नायक
(d) ये सभी
सही उत्तर (a) भीमा नायक
प्र. 13
रानी दुर्गावती का जन्म कहाँ हुआ था?
(a) कालिंजर
(b) रीवा
(c) इन्दौर
(d) ग्वालियर
सही उत्तर (a) कालिंजर
प्र. 14
24 जून, 1564 को मुगल शासक अकबर ने किस सैन्य अधिकारी को रानी दुर्गावती के राज्य पर आक्रमण करने के लिए भेजा था?
(a) आसफ खान
(b) फतेह खान
(c) शाइस्ता खान
(d) उम्मेद सिंह
सही उत्तर (a) आसफ खान
प्र. 15
रानी अवन्ती बाई के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) उनका जन्म 16 अगस्त, 1831 को हुआ था
(b) वे रामगढ़ की शासिका थीं
(c) उनकी समाधि बालपुर (डिण्डोली) में है
(d) वे झाँसी की रानी की सेनापति थीं
सही उत्तर (d) वे झाँसी की रानी की सेनापति थीं
प्र. 16
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. सीताराम कँवर 1857 के विद्रोह के दौरान गोण्ड शासक के सैन्य अधिकारी थे।
2. उनकी मृत्यु ब्रिटिश सेना के तोप के गोले से हुई थी।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
सही उत्तर (c) 1 और 2 दोनों
प्र. 17
शंकरशाह किस रियासत के शासक थे?
(a) गढ़ मण्डला
(b) रीवा
(c) सागर
(d) इन्दौर
सही उत्तर (a) गढ़ मण्डला
प्र. 18
शंकरशाह ने 1857 के विद्रोह में किस सम्भाग के विद्रोही सिपाहियों का नेतृत्व किया?
(a) जबलपुर
(b) इन्दौर
(c) सागर
(d) ग्वालियर
सही उत्तर (a) जबलपुर
प्र. 19
श्री बादल भोई के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए
1. इनका जन्म छिन्दवाड़ा जिले के डुगरिया तितरा गाँव में हुआ था।
2. इन्होंने वर्ष 1930 के जंगल सत्याग्रह में हिस्सा लिया था।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
सही उत्तर (c) 1 और 2 दोनों
प्र. 20
श्री बादल भोई की स्मृति में स्थापित श्री बादल भोई राज्य जनजातीय संग्रहालय कहाँ स्थित है?
(a) छिन्दवाड़ा
(b) सागर
(c) भोपाल
(d) जबलपुर
सही उत्तर (a) छिन्दवाड़ा
प्र. 21
मध्य प्रदेश के किस जनजातीय व्यक्तित्व का सम्बन्ध सिख शासक रणजीत सिंह से था?
(a) सीताराम कँवर
(b) धीर सिंह
(c) रघुनाथ सिंह मण्डलोई
(d) दलपत शाह
सही उत्तर (b) धीर सिंह
प्र. 22
रघुनाथ सिंह मण्डलोई मध्य प्रदेश के किस जिले के निवासी थे?
(a) छिन्दवाड़ा
(b) बड़वानी
(c) रीवा
(d) सागर
सही उत्तर (b) बड़वानी
प्र. 23
बीजागढ़ के किले में मेजर कीटिंग द्वारा किसे पकड़ा गया था?
(a) रघुनाथ सिंह मण्डलोई
(b) सीताराम कँवर
(c) धीर सिंह
(d) संग्राम शाह
सही उत्तर (a) रघुनाथ सिंह मण्डलोई
प्र. 24
गमान नायक किस क्रान्तिकारी जनजातीय नायक के पिता थे?
(a) भीमा नायक
(b) टण्ट्या भील
(c) खाज्या नायक
(d) बीरसा गोण्ड
सही उत्तर (c) खाज्या नायक
प्र. 25
सेंधवा घाट संघर्ष स्थल से कौन जुड़ा था?
(a) भीमा नायक
(b) खाज्या नायक
(c) 'a' और 'b' दोनों
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (c) 'a' और 'b' दोनों
प्र. 26
1857 के विद्रोह के दौरान रीवा में क्रान्ति का सूत्रपात किसने किया?
(a) धीर सिंह
(b) शंकर शाह
(c) दिलीप सिंह
(d) रामपाल
सही उत्तर (a) धीर सिंह
प्र. 27
पेमा फत्या का सम्बन्ध किस चित्रकला से है?
(a) पिथोरा
(b) पट्टचित्र
(c) पहाड़ी चित्रकला
(d) रंगकला
सही उत्तर (a) पिथोरा
प्र. 28
'जनगढ़ कलाम' किससे सम्बन्धित है?
(a) जनगढ़ सिंह श्याम
(b) पेमा फत्या
(c) भीमा नायक
(d) फूल कुँवर देवी
सही उत्तर (a) जनगढ़ सिंह श्याम
प्र. 29
जनगढ़ के चित्रों के प्राथमिक विषय का सम्बन्ध किस देवता से है?
(a) ठाकुर देव
(b) कलसिव देवी
(c) बड़ा देव
(d) उपरोक्त सभी
सही उत्तर (d) उपरोक्त सभी
प्र. 30
पेमा फत्या के बारे में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) ये पिथोरा कला के प्रसिद्ध चित्रकार थे
(b) इन्हें पिथोरा कला का अन्तिम चित्रकार माना जाता है
(c) 31 मार्च, 2020 को इनका निधन हो गया
(d) ये क्षयरोग से पीड़ित थे
सही उत्तर (d) ये क्षयरोग से पीड़ित थे
प्र. 31
अर्जुन सिंह धुर्वे का सम्बन्ध किस लोककला से है?
(a) बैगा लोककला
(b) निमाड़ी लोककला
(c) मालवा लोककला
(d) बस्तर लोककला
सही उत्तर (a) बैगा लोककला
प्र. 32
मध्य प्रदेश में जनजातीय समाज के पहले स्नातकोत्तर तथा प्रधान अध्यापक रहे थे
(a) अर्जुन सिंह धुर्वे
(b) गोविन्द नारायण सिंह
(c) प‌द्माकर सिंह
(d) धीर सिंह
सही उत्तर (a) अर्जुन सिंह धुर्वे
प्र. 33
महात्मा गाँधी द्वारा आरम्भ सविनय अवज्ञा आन्दोलन के एक भाग के रूप में वर्ष 1930 में बैतूल में आरम्भ जंगल सत्याग्रह का नेतृत्व किसने किया?
(a) गंजन सिंह कोरकू
(b) धीर सिंह
(c) बादल भोई
(d) सीताराम कँवर
सही उत्तर (a) गंजन सिंह कोरकू
प्र. 34
निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?
(a) बंजारी सिंह कोरकू ने जंगल सत्याग्रह में भाग लिया
(b) लाल पद्मधर सिंह का निधन 13 अगस्त, 1942 को हुआ
(c) बीरसा गोण्ड 19 अगस्त, 1942 को शहीद हुए
(d) धीर सिंह का सम्बन्ध सागर जिले से था।
सही उत्तर (d) धीर सिंह का सम्बन्ध सागर जिले से था।
प्र. 35
दिलीप सिंह भूरिया ने लोकसभा में किन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया था?
(a) झाबुआ, रतलाम
(b) झाबुआ, रीवा
(c) रीवा, रतलाम
(d) रीवा, सागर
सही उत्तर (a) झाबुआ, रतलाम
प्र. 36
वर्ष 1980 से 1998 तक दिलीप सिंह भूरिया किस राजनीतिक दल के प्रतिनिधि के रूप में लोकसभा सदस्य थे?
(a) कांग्रेस
(b) भारतीय जनता पार्टी
(c) बहुजन समाज पार्टी
(d) रिपब्लिक पार्टी ऑफ इण्डिया
सही उत्तर (a) कांग्रेस
प्र. 37
मध्य प्रदेश के किस मुख्यमन्त्री ने 'भूरिया समिति' का गठन किया था?
(a) मोतीलाल वोरा
(b) अर्जुन सिंह
(c) सुन्दरलाल पटवा
(d) शिवराज सिंह चौहान
सही उत्तर (a) मोतीलाल वोरा
प्र. 38
कान्तिलाल भूरिया के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) वे कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे
(b) वे झाबुआ लोकसभा क्षेत्र से तीन बार निर्वाचित हुए
(c) वर्ष 2009 से 2015 तक वे राज्यसभा के सदस्य थे
(d) वर्ष 2011 में वे केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मन्त्री थे
सही उत्तर (c) वर्ष 2009 से 2015 तक वे राज्यसभा के सदस्य थे
प्र. 39
फग्गन सिंह कुलस्ते किस लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि रहे हैं?
(a) मण्डला
(b) रीवा
(c) झाबुआ
(d) सागर
सही उत्तर (a) मण्डला
प्र. 40
निम्न में से कौन केन्द्रीय इस्पात राज्यमन्त्री रहे हैं?
(a) फग्गन सिंह कुलस्ते
(b) अर्जुन मुण्डा
(c) दीपक भूरिया
(d) प्रह्लाद पटेल
सही उत्तर (a) फग्गन सिंह कुलस्ते
प्र. 41
मध्य प्रदेश की पहली महिला उप-मुख्यमन्त्री कौन थीं?
(a) जमुना देवी
(b) सितार देवी
(c) सूरती देवी
(d) सारंगी देवी
सही उत्तर (a) जमुना देवी
प्र. 42
प्रसिद्ध जनजातीय महिला राजनीतिज्ञ जमुना देवी का निधन कब हुआ?
(a) 24 सितम्बर, 2010
(b) 12 अगस्त, 2014
(c) 13 जुलाई, 2018
(d) 7 दिसम्बर, 2012
सही उत्तर (a) 24 सितम्बर, 2010
प्र. 43
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. जमुना देवी का जन्म धार के सरदारपुर में हुआ था।
2. वे मध्य प्रदेश की पहली महिला उपमुख्यमन्त्री बनी थीं।
3. वर्ष 2001 में उन्हें भारत ज्योति सम्मान दिया गया।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) 1 और 2
(b) 1, 2 और 3
(c) 2 और 3
(d) केवल 3
सही उत्तर (b) 1, 2 और 3
प्र. 44
अविभाजित मध्य प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमन्त्री थे?
(a) नरेश चन्द्र सिंह
(b) रामस्वरूप भील
(c) मोतीलाल वोरा
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (a) नरेश चन्द्र सिंह
प्र. 45
जमुना देवी किस वर्ष मध्य प्रदेश की उप-मुख्यमन्त्री बनीं?
(a) वर्ष 1998
(b) वर्ष 2001
(c) वर्ष 1978
(d) वर्ष 2004
सही उत्तर (a) वर्ष 1998
प्र. 46
महानायक टण्ट्या 'मामा' किस आदिवासी जनजाति से सम्बन्धित है?
(a) कोल
(b) गोण्ड
(c) भील
(d) भारिया
सही उत्तर (c) भील
प्र. 47
स्वर्गीय श्री बादल भोई कौन थे?
(a) प्रसिद्ध आदिवासी समाजसेवी
(b) प्रसिद्ध आदिवासी संगीतकार
(c) प्रसिद्ध आदिवासी स्वतन्त्रता सेनानी
(d) प्रसिद्ध आदिवासी कलाकार
सही उत्तर (c) प्रसिद्ध आदिवासी स्वतन्त्रता सेनानी
प्र. 48
स्वतन्त्रता सेनानी रघुनाथ सिंह मण्डलोई ........ से सम्बन्धित हैं।
(a) भारिया जनजाति
(b) भिलाला जनजाति
(c) कोरकू जनजाति
(d) बैगा जनजाति
सही उत्तर (d) बैगा जनजाति
प्र. 49
भीमा नायक का सम्बन्ध किस रियासत से था?
(a) मण्डला
(b) बड़वानी
(c) किशनगढ़
(d) मुड़ियादो
सही उत्तर (b) बड़वानी
प्र. 50
टण्ट्या भील का वास्तविक नाम क्या था?
(a) तांतिया
(b) गणपत
(c) किजनिया
(d) टण्ड्रा
सही उत्तर (a) तांतिया
प्र. 51
बोधन दुआ ........ का कमाण्डर (सेनापति) था।
(a) शाहगढ़ के राजा बखतवली
(b) बानपुर के राजा मर्दन सिंह
(c) हीरापुर के राजा हिरदेयाह
(d) झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई
सही उत्तर (a) शाहगढ़ के राजा बखतवली
प्र. 52
सेंधवा में किसके नेतृत्व में आदिवासियों ने आन्दोलन किया था?
(a) भीमा नायक
(b) गंजन सिंह
(c) कोण्ड
(d) बीरसा
सही उत्तर (a) भीमा नायक
Tags:

Comments

Comment करें

Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, भूगोल, कला-संस्कृति और सामान्य ज्ञान के विशेषज्ञ Kartik Budholiya छात्रों को MPPSC, MPESB (Vyapam), MP Police, Patwari, Forest Guard और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर शोध-परक कंटेंट साझा करते हैं।