मध्य प्रदेश की अनुसूचित जनजातियों से सम्बन्धित कल्याणकारी योजनाएँ MCQ

प्र. 1
'राशन आपके ग्राम' योजना किस वर्ष प्रारम्भ की गई?
(a) वर्ष 2021
(b) वर्ष 2022
(c) वर्ष 2023
(d) वर्ष 2019
सही उत्तर (a) वर्ष 2021
प्र. 2
'मुख्यमन्त्री राशन आपके द्वार' योजना कब प्रारम्भ की गई थी?
(a) वर्ष 2019
(b) वर्ष 2018
(c) वर्ष 2021
(d) वर्ष 2022
सही उत्तर (c) वर्ष 2021
प्र. 3
'मुख्यमन्त्री राशन आपके द्वार' योजना का मुख्य उद्देश्य निम्न में से क्या है?
(a) पात्र परिवारों को उनके ही ग्राम से राशन सामग्री वितरण की योजना
(b) यह योजना 18 जिलों में प्रारम्भ की गई थी
(c) यह गैर आदिवासी योजना है
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (a) पात्र परिवारों को उनके ही ग्राम से राशन सामग्री वितरण की योजना
प्र. 4
'शिक्षा गारण्टी' योजना कब प्रारम्भ की गई?
(a) वर्ष 1997
(b) वर्ष 1999
(c) वर्ष 1998
(d) वर्ष 2000
सही उत्तर (a) वर्ष 1997
प्र. 5
'शिक्षा गारण्टी' योजना के विषय में निम्न में से क्या सही है?
(a) आदिवासी क्षेत्रों में 25 बच्चे, सामान्य गाँवों में 40 बच्चे होने पर उनके आस-पास 1 किमी के दायरे में कोई स्कूल न होने पर 90 दिनों के अन्तर से स्कूल खोला जाएगा
(b) आदिवासी बहुल क्षेत्रों में कम-से-कम दो विद्यालय खोले जाएँगे
(c) शिक्षा गारण्टी योजना के अन्तर्गत एक आदिवासी शिक्षक की नुियक्ति अनिवार्य रूप से होनी चाहिए
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (a) आदिवासी क्षेत्रों में 25 बच्चे, सामान्य गाँवों में 40 बच्चे होने पर उनके आस-पास 1 किमी के दायरे में कोई स्कूल न होने पर 90 दिनों के अन्तर से स्कूल खोला जाएगा
प्र. 6
'कन्या साक्षरता प्रोत्साहन' योजना किस वर्ष प्रारम्भ की गई थी?
(a) जनवरी, 2006
(b) फरवरी, 2007
(c) मार्च, 2008
(d) अप्रैल, 2010
सही उत्तर (a) जनवरी, 2006
प्र. 7
'कन्या साक्षरता प्रोत्साहन' योजना का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
(a) अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना
(b) 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली छात्रा को ₹1000 व 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली छात्रा को ₹ 3000 प्रोत्साहन राशि प्रदान करना
(c) अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तक प्रदान करना
(d) 'a' और 'b' दोनों
सही उत्तर (d) 'a' और 'b' दोनों
प्र. 8
'शंखनाद' योजना का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
(a) जनजातियों में स्कूलों के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों में कार्य नीति का विस्तार करना
(b) जनजातियों में स्कूलों के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा का प्रसार करना
(c) शंख वितरण योजना
(d) स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रोजगार सृजन करना
सही उत्तर (b) जनजातियों में स्कूलों के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा का प्रसार करना
प्र. 9
'स्वावलम्बन' योजना का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
(a) अनुसूचित जाति और जनजाति के रोजगारविहीन को व्यवसाय आरम्भ करने के लिए ऋण प्रदान करना
(b) स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत आदिवासी व्यक्तियों द्वारा निःशुल्क उद्योग स्थापित करना
(c) इस योजना के अन्तर्गत कठिन जीवन व्यतीत करने वाली महिलाओं को रोजगार प्रदान करना
(d) अनुसूचित जाति और जनजाति के व्यक्तियों को हस्तशिल्प रोजगार के लिए ऋण की सुविधा प्रदान करना
सही उत्तर (a) अनुसूचित जाति और जनजाति के रोजगारविहीन को व्यवसाय आरम्भ करने के लिए ऋण प्रदान करना
प्र. 10
'पवन पुत्र' योजना क्या है?
(a) अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बेरोजगार युवाओं को मुफ्त पवन चक्की प्रदान करना
(b) अनुसूचित जाति के लोगों को उचित वित्तीय सहायता प्रदान करना
(c) कुशल कामगारों को व्यवसाय हेतु ऋण की सुविधा देना
(d) अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बेरोजगार युवाओं को स्वयं का व्यवसाय करने के लिए रिक्शा एवं टैम्पों दिए जाते हैं
सही उत्तर (d) अनुसूचित जाति एवं जनजाति के बेरोजगार युवाओं को स्वयं का व्यवसाय करने के लिए रिक्शा एवं टैम्पों दिए जाते हैं
प्र. 11
'मधुबन' योजना क्या है?
(a) सामुदायिक आधार पर अनुसूचित जाति और जनजाति के व्यक्तियों द्वारा आधुनिक डेयरी की स्थापना करना
(b) अनुसूचित जाति और जनजाति के व्यक्तियों को पशुधन विकास के लिए सरकार द्वारा ऋण और अन्य आवश्यक प्रबन्ध करना
(c) 'a' और 'b' दोनों
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (c) 'a' और 'b' दोनों
प्र. 12
'वसुन्धरा' योजना का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
(a) जनजाति के भूमिहीन कृषकों को भूमि खरीदने के लिए 10 वर्ष की अवधि के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करना
(b) इस योजना के अन्तर्गत सिंचाई विभाग द्वारा कृषि औजारों की एक मिनीकिट भी प्रदान की जाएगी
(c) 'a' और 'b' दोनों
(d) न तो 'a' और न ही 'b'
सही उत्तर (c) 'a' और 'b' दोनों
प्र. 13
'जल जीवन' योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति और जनजाति के कृषकों को सामूहिक सिंचाई हेतु कितने प्रतिशत अनुदान स्वीकृत है?
(a) 50%
(b) 75%
(c) 30%
(d) 45%
सही उत्तर (b) 75%
प्र. 14
'धन्वन्तरि' योजना का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
(a) राज्य में निवास करने वाले जनजातीय युवकों को मुफ्त चिकित्सीय सुविधा प्रदान करना
(b) इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण जनजातीय क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज खोलना
(c) अनुसूचित जाति और जनजाति के एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सकों को बेरोजगारी से बचाने के लिए उनके गाँवों में चिकित्सालय खोलने के लिए ऋण प्रदान करना
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (c) अनुसूचित जाति और जनजाति के एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सकों को बेरोजगारी से बचाने के लिए उनके गाँवों में चिकित्सालय खोलने के लिए ऋण प्रदान करना
प्र. 15
'न्याय निकेतन' योजना किससे सम्बन्धित है?
(a) डॉक्टरों से
(b) अध्यापकों से
(c) वकीलों से
(d) जजों से
सही उत्तर (c) वकीलों से
प्र. 16
'सहारा' योजना से लाभान्वित होने वाले लाभार्थी कौन हैं?
(a) विकलांग
(b) विधवा
(c) परित्यक्त व निराश्रित वृद्ध
(d) उपरोक्त सभी
सही उत्तर (d) उपरोक्त सभी
प्र. 17
'सहारा' योजना के अन्तर्गत सामूहिक रूप से ऐसे व्यक्तियों के लिए, उन्हें मिलने वाले ऋण के अतिरिक्त कितने प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान प्रदान किया जाता है?
(a) 25%
(b) 30%
(c) 40%
(d) 50%
सही उत्तर (a) 25%
प्र. 18
'दीदी वाहन सेवा' योजना का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
(a) ग्रामीण आदिवासी महिलाओं को मुफ्त वाहन सुविधा प्रदान करना
(b) ग्रामीण आदिवासी महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए सहायता देना
(c) ग्रामीण आदिवासी महिलाओं को उचित मूल्य पर ऋण प्रदान करना, ताकि वे वित्तीय समावेशन की स्थिति प्राप्त कर सकें
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (b) ग्रामीण आदिवासी महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए सहायता देना
प्र. 19
'ग्रामीण आजीविका' योजना का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
(a) आदिवासी जिलों में चरणबद्ध रोजगार के माध्यम से गरीबी कम करना।
(b) आदिवासी जिलों में वित्तीय समावेशन प्रदान करना।
(c) आदिवासी जिलों में मुफ्त राशन की दुकानें स्थापित करना।
(d) आदिवासी बहुल क्षेत्रों में मुफ्त अनाज वितरण योजना लागू करना।
सही उत्तर (a) आदिवासी जिलों में चरणबद्ध रोजगार के माध्यम से गरीबी कम करना।
प्र. 20
'ग्रामीण आजीविका' योजना किस वर्ष प्रारम्भ की गई थी?
(a) 2 जून, 2004
(b) 3 जून, 2005
(c) 4 मई, 2006
(d) 7 मई, 2008
सही उत्तर (a) 2 जून, 2004
प्र. 21
'पंचधारा' योजना किस वर्ष प्रारम्भ की गई थी?
(a) वर्ष 1992
(b) वर्ष 1991
(c) वर्ष 1993
(d) वर्ष 1994
सही उत्तर (b) वर्ष 1991
प्र. 22
'पंचधारा' योजना के सम्बन्ध में निम्न में से क्या सही है?
(a) यह योजना वर्ष 1991 में प्रारम्भ की गई थी।
(b) यह ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं के कल्याण व विकास हेतु प्रारम्भ की गई थी।
(c) 'a' और 'b' दोनों
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (c) 'a' और 'b' दोनों
प्र. 23
शंखनाद योजना किस वर्ष प्रारम्भ की गई थी?
(a) वर्ष 1997
(b) वर्ष 19997
(c) वर्ष 1999
(d) वर्ष 2000
सही उत्तर (a) वर्ष 1997
प्र. 24
शंखनाद योजना का प्रमुख उद्देश्य क्या है?
(a) आदिवासी क्षेत्रों में विकास की प्रक्रिया में विद्यार्थियों को भागीदार बनाना
(b) पाँच प्रकार की योजनाओं का सामूहिक क्रियान्वयन करना
(c) शंखनाद योजना केवल सघन आदिवासी क्षेत्रों में लागू की जाएगी
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (a) आदिवासी क्षेत्रों में विकास की प्रक्रिया में विद्यार्थियों को भागीदार बनाना
प्र. 25
प्रोजेक्ट शक्तिमान का सम्बन्ध किससे है?
(a) कुपोषण
(b) स्वास्थ्य
(c) रोजगार
(d) शिक्षा
सही उत्तर (a) कुपोषण
प्र. 26
प्रोजेक्ट शक्तिमान मध्य प्रदेश के कितने जिलों में संचालित किया जा रहा है?
(a) 52 जिलों में
(b) 20 जिलों में
(c) 30 जिलों में
(d) 10 जिलों में
सही उत्तर (b) 20 जिलों में
प्र. 27
निम्नलिखित में से कौन-सी योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति व जनजाति के व्यक्तियों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना है?
(a) धनवन्तरि योजना
(b) आकांक्षा योजना
(c) शंखनाद योजना
(d) गुरुकुल केन्द्र योजना
सही उत्तर (b) आकांक्षा योजना
प्र. 28
जीविकोपार्जन हेतु वाहन प्रदान करने की 'पवन योजना' किस समुदाय में सम्बन्धित है?
(a) अनुसूचित जाति
(b) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
(c) अनुसूचित जनजाति
(d) अन्य पिछड़ा वर्ग
सही उत्तर (c) अनुसूचित जनजाति
प्र. 29
निम्नलिखित में से कौन-सी योजना अनुसूचित जनजाति के वर्गों के शहरों की ओर पलायन को रोकने के लिए आवास प्रदान करने से सम्बन्धित है?
(a) नवजीवन योजना
(b) वसुन्धरा योजना
(c) अन्त्योदय योजना
(d) मधुबन योजना
सही उत्तर (a) नवजीवन योजना
प्र. 30
कौन-सी योजना अनुसूचित जाति एवं जनजाति के वाहन चालकों को वाहन हेतु ऋण प्रदान करने से सम्बन्धित है?
(a) सम्बल योजना
(b) शक्तिमान योजना
(c) रफ्तार योजना
(d) वाहन योजना
सही उत्तर (c) रफ्तार योजना
प्र. 31
आहार अनुदान योजना मध्य प्रदेश में कब से प्रारम्भ हुई?
(a) वर्ष 2017
(b) वर्ष 2015
(c) वर्ष 2022
(d) वर्ष 2020
सही उत्तर (a) वर्ष 2017
प्र. 32
अन्त्योदय अन्न योजना की शुरुआत कब की गई थी?
(a) वर्ष 1990
(b) वर्ष 1995
(c) वर्ष 1993
(d) वर्ष 2000
सही उत्तर (d) वर्ष 2000
प्र. 33
रानी दुर्गावती स्व-रोजगार योजना का उद्देश्य किस समुदाय से सम्बन्धित है?
(a) अनुसूचित जनजाति वर्ग
(b) अल्पसंख्यक वर्ग
(c) अन्य पिछड़ा वर्ग
(d) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
सही उत्तर (a) अनुसूचित जनजाति वर्ग
प्र. 34
निम्नलिखित में से मधुवन योजना किस प्रकार के रोजगार उपलब्ध कराने से सम्बन्धित है?
(a) डेयरी फार्म
(b) पोल्ट्री फार्म
(c) मत्स्य पालन
(d) मधुमक्खी पालन
सही उत्तर (a) डेयरी फार्म
प्र. 35
विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवार को कुपोषण से मुक्ति प्रदान करने हेतु कौन-सी योजना प्रारम्भ की गई है?
(a) आहार अनुदान योजना
(b) सम्बल योजना
(c) मधुबन योजना
(d) ग्रामीण आजीविका योजना
सही उत्तर (a) आहार अनुदान योजना
प्र. 36
'ग्रामीण आजीविका' योजना कब प्रारम्भ की गई थी?
(a) वर्ष 2004
(b) वर्ष 2006
(c) वर्ष 2008
(d) वर्ष 2000
सही उत्तर (a) वर्ष 2004
प्र. 37
उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है
(a) राष्ट्रीय स्तर पर
(b) राज्य स्तर पर
(c) जिला स्तर पर
(d) 'a' और 'b' दोनों
सही उत्तर (d) 'a' और 'b' दोनों
प्र. 38
जनश्री बीमा योजना से लाभान्वित जनजाति है
(a) बैगा
(b) भारिया
(c) सहरिया
(d) ये सभी
सही उत्तर (d) ये सभी
प्र. 39
जनश्री बीमा योजना के तहत जनजातीय सदस्य की अप्राकृतिक मृत्यु होने पर कितनी धनराशि प्रदान की जाती हैं?
(a) ₹10 हजार
(b) ₹30 हजार
(c) ₹50 हजार
(d) ₹1 हजार
सही उत्तर (b) ₹30 हजार
प्र. 40
अनुसूचित जाति एवं जनजातियों के अभ्यर्थियों को सिविल सेवा परीक्षाओं हेतु कितनी प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है?
(a) ₹10,000 से 50,000
(b) ₹25,000 से 60,000
(c) ₹15,000 से 65,000
(d) ₹20,000 से 50,000
सही उत्तर (b) ₹25,000 से 60,000
प्र. 41
लालिमा योजना सम्बन्धित है
(a) वित्तीय समावेशन से
(b) स्वास्थ्य रक्षा से
(c) रोजगार विकास से
(d) शिक्षा से
सही उत्तर (b) स्वास्थ्य रक्षा से
प्र. 42
निम्न में से किस योजना के तहत राज्य की अनुसूचित जाति/जनजाति को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं?
(a) बीज ग्राम योजना
(b) अभिलाषा योजना
(c) अन्त्योदय योजना
(d) गोबरधन योजना
सही उत्तर (a) बीज ग्राम योजना
प्र. 43
मध्य प्रदेश राज्य द्वारा प्रारम्भ की गई जीवन ज्योति योजना का मुख्य उद्देश्य है
(a) जनजातीय क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराना
(b) जनजातीय क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना
(c) जनजातीय क्षेत्रों में उच्च शिक्षा का प्रसार करना
(d) उपरोक्त सभी
सही उत्तर (b) जनजातीय क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना
प्र. 44
जनजातीय सहकारी बाजार विकास संघ की स्थापना कब हुई?
(a) वर्ष 1985
(b) वर्ष 1987
(c) वर्ष 1989
(d) वर्ष 1991
सही उत्तर (b) वर्ष 1987
प्र. 45
जनजातीय सहकारी बाजार विकास संघ योजना उद्देश्य है
(a) विपणन सहायता उपलब्ध कराना
(b) अनुसूचित जनजातीय समुदायों को व्यापारियों के शोषण से मुक्ति दिलाना
(c) लघु वन उत्पाद का उचित मूल्य उपलब्ध कराना
(d) उपरोक्त सभी
सही उत्तर (d) उपरोक्त सभी
प्र. 46
किस पंचवर्षीय योजना के तहत आदिम जनजाति समूह के विकास हेतु पृथक् कार्य योजना की व्यवस्था की गई थी?
(a) सातवीं पंचवर्षीय योजना
(b) नौवी पंचवर्षीय योजना
(c) ग्याहरवीं पंचवर्षीय योजना
(d) पाँचवीं पंचवर्षीय योजना
सही उत्तर (b) नौवी पंचवर्षीय योजना
प्र. 47
व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना कब की गई थी?
(a) वर्ष 1992-93
(b) वर्ष 1997-98
(c) वर्ष 1995-96
(d) वर्ष 2001-02
सही उत्तर (a) वर्ष 1992-93
प्र. 48
राज्य के जनजातीय क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार/स्वरोजगार हेतु तैयार करने के लिए स्थापना की गई है
(a) कौशल विकास केन्द्रों की
(b) व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्रों की
(c) स्वरोजगार विकास कार्यक्रम की
(d) जनजातीय युवा कार्यक्रम की
सही उत्तर (b) व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्रों की
प्र. 49
सूची 1 को सूची II से सुमेलित कीजिए
A. लालिमा योजना - 1. स्वास्थ्य रक्षा
B. सम्बल योजना - 2. कृषि
C. सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि - 3. दुर्घटना बीमा
D. बीज ग्राम योजना - 4. शिक्षा उपलब्ध कराना
कूट
(a) 1 2 3 4
(b) 2 3 1 4
(c) 1 3 4 2
(d) 2 4 1 3
सही उत्तर (c) 1 3 4 2
प्र. 50
निम्न में से कौन-सा/से कथन असत्य है/हैं?
i. टण्ट्या भील योजना अनुसूचित जनजातियों से सम्बन्धित है।
ii. इस योजना के अन्तर्गत हितग्राहियों को ₹ 50,000 से ₹ 25 लाख तक का ऋण प्रदान किया जाता है।
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
सही उत्तर (b) केवल 2
प्र. 51
व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्र के सन्दर्भ में निम्न में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
i. इसकी स्थापना वर्ष 1992-93 में की गई थी।
ii. ये प्रशिक्षण केन्द्र राज्य के सभी नवयुवकों में कौशल विकास हेतु स्थापित किए गए थे।
iii. इनकी स्थापना जवाहर स्वरोजगार योजना के तहत की गई।
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) केवल 3
(d) 2 और 3
सही उत्तर (a) केवल 1
प्र. 52
निम्न में से कौन-सा कथन अन्त्योदय स्वरोजगार योजना से सम्बन्धित नहीं है?
(a) अनुसूचित जनजातियों से सम्बन्धित
(b) ₹ 35,000 तक का बैंक ऋण
(c) इकाई लागत का 50% अनुदान प्रदान करना
(d) अधिकतम ₹2 लाख अनुदान
सही उत्तर (d) अधिकतम ₹2 लाख अनुदान
प्र. 53
'रानी दुर्गावती स्वरोजगार' योजना से सम्बन्धित कौन-सा कथन असत्य है?
(a) यह अनुसूचित जनजाति एवं जाति से सम्बन्धित है।
(b) इसमें 18 से 50 वर्ष के लाभार्थी शामिल हैं।
(c) इसमें प्रायोजक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र शामिल हैं।
(d) इसमें केवल महिलाएँ शामिल हैं।
सही उत्तर (d) इसमें केवल महिलाएँ शामिल हैं।
प्र. 54
दिए गए कथनों में से कौन-सा कथन सत्य है?
i. अरुणिमा योजना का उद्देश्य जनजातियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
ii. उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को ₹ 50,000 का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
iii. अन्नपूर्णा योजना के तहत गरीबों को निःशुल्क पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) ये सभी
सही उत्तर (b) 2 और 3
प्र. 55
दिए गए युग्मों में से सही युग्म का चयन करें
(a) टण्ट्या भील योजना-2014
(b) शिक्षा गारण्टी योजना-1997
(c) आहार अनुदान योजना-2015
(d) ग्रामीण आजीविका योजना-2005
सही उत्तर (b) शिक्षा गारण्टी योजना-1997
प्र. 56
कथन (A) राजीव गाँधी खाद्यान्न सुरक्षा मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण ग्रेन बैंक स्थापित किए गए हैं。
कारण (R) राजीव गाँधी खाद्यान्न सुरक्षा मिशन का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति के परिवारों को पर्याप्त भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
(a) A और R दोनों सही हैं तथा R. A की सही व्याख्या है।
(b) A और R दोनों सही हैं, परन्तु R. A की सही व्याख्या नहीं है।
(c) A सही है, किन्तु R गलत है।
(d) A गलत है, किन्तु R सही है।
सही उत्तर (a) A और R दोनों सही हैं तथा R. A की सही व्याख्या है।
प्र. 57
दिए गए युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
(a) नई सम्बल योजना-2020
(b) टण्ट्या भील योजना-2013
(c) आहार अनुदान योजना-2017
(d) अन्त्योदय योजना-2005
सही उत्तर (d) अन्त्योदय योजना-2005
प्र. 58
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना से सम्बन्धित निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है?
i. इस योजना का प्रारम्भ 26 सितम्बर, 2014 को हुआ था।
ii. इसमें 15 से 35 वर्ष तक के ग्रामीण युवाओं को शामिल किया गया है।
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
सही उत्तर (c) 1 और 2 दोनों
प्र. 59
दिए गए कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
i. नई सम्बल योजना का प्रारम्भ 6 मई, 2020 को किया गया।
ii. अनुसूचित जाति एवं जनजाति को जन्म से मृत्यु तक सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
iii. इस योजना में दुर्घटना से मृत्यु होने पर ₹ 4 लाख के मुआवजे का प्रावधान है।
(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
सही उत्तर (d) 1, 2 और 3
प्र. 60
निम्न में से प्रतिभा योजना के विषय में क्या सत्य है?
(a) यह योजना वर्ष 2016 में प्रारम्भ की गई थी।
(b) इस योजना के अन्तर्गत अनुसूचित वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहन करना।
(c) 'a' और 'b' दोनों
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (c) 'a' और 'b' दोनों
प्र. 61
निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए
अभिकथन (A) कन्या साक्षरता प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करना。
कारण (R) 9वीं कक्षा में प्रवेश करने वाली छात्राओं को ₹ 1,000 व 11वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को ₹2,000 प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
(a) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
(b) A और R दोनों सही हैं, परन्तु R. A की सही व्याख्या नहीं है।
(c) A गलत है, किन्तु R सही है।
(d) A सही है, किन्तु R गलत है।
सही उत्तर (a) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
प्र. 62
मध्य प्रदेश में आदिवासियों के लिए स्वरोजगार योजना किनके नाम से चल रही है? (2024)
(a) दलपति शाह
(b) टण्ट्या भील
(c) बिरसा मुण्डा
(d) रघुनाथ शाह
सही उत्तर (b) टण्ट्या भील
प्र. 63
टण्ट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना का उद्देश्य क्या है? (2023)
(a) आदिवासी महिलाओं को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना।
(b) अनुसूचित जनजाति के बीपीएल श्रेणी के लाभार्थियों को नए उद्योगों/व्यवसायों के लिए कम लागत वाले उपकरण और कार्यशैली पूँजी की आपूर्ति करना
(c) आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे के विकास का वित्तपोषण करना
(d) आदिवासी युवाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देना
सही उत्तर (b) अनुसूचित जनजाति के बीपीएल श्रेणी के लाभार्थियों को नए उद्योगों/व्यवसायों के लिए कम लागत वाले उपकरण और कार्यशैली पूँजी की आपूर्ति करना
प्र. 64
आकांक्षा योजना सम्बन्धित है (2021)
(a) अनुसूचित जानजातीय छात्रों को प्रतिस्पर्द्धात्मक परीक्षाओं हेतु कोचिंग देने से
(b) अनुसूचित जनजातीय छात्रों को खेल हेतु कोचिंग देने से
(c) अनुसूचित जनजातीय छात्रों में उद्यमिता बढ़ाने हेतु
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (a) अनुसूचित जानजातीय छात्रों को प्रतिस्पर्द्धात्मक परीक्षाओं हेतु कोचिंग देने से
Tags:

Comments

Comment करें

Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, भूगोल, कला-संस्कृति और सामान्य ज्ञान के विशेषज्ञ Kartik Budholiya छात्रों को MPPSC, MPESB (Vyapam), MP Police, Patwari, Forest Guard और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर शोध-परक कंटेंट साझा करते हैं।