सहरिया जनजाति MCQ

प्र. 1
सहरिया जनजाति किस परिवार की जनजाति है?
(A) ऑस्ट्रिक परिवार
(B) कॉलेरियन परिवार
(C) द्रविड़ परिवार
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (B) कॉलेरियन परिवार
प्र. 2
मध्य प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजाति कौन-सी है?
(A) सहरिया
(B) भील
(C) कोरकू
(D) कोल
सही उत्तर (A) सहरिया
प्र. 3
विकास की दृष्टि से मध्य प्रदेश की कौन-सी जनजाति अत्यन्त पिछड़ी जनजाति है?
(A) कोल
(B) सहरिया
(C) पनिका
(D) पारधी
सही उत्तर (B) सहरिया
प्र. 4
सहरिया जनजाति किस जनजाति को अपना बड़ा भाई मानती है?
(A) गोण्ड
(B) कोरकू
(C) भारिया
(D) भील
सही उत्तर (D) भील
प्र. 5
शेर के साथ निवास करने वाली जनजाति किस जनजाति को कहते हैं?
(A) सहरिया
(B) कोल
(C) भारिया
(D) भिलाला
सही उत्तर (A) सहरिया
प्र. 6
सहरिया जनजाति का संकेन्द्रण किस क्षेत्र में है?
(A) बघेलखण्ड में
(B) मालवा के पठार में
(C) नर्मदा घाटी में
(D) बुन्देलखण्ड में
सही उत्तर (D) बुन्देलखण्ड में
प्र. 7
सहरिया जनजाति के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. इनका मूल निवास शाहाबाद का जंगल माना जाता है।
2. इनका संकेन्द्रण मध्य प्रदेश एवं पश्चिमी राजस्थान में अधिक है।
उपरोक्त में से सही उत्तर का चयन कीजिए
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) 1 और 2 दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (A) केवल 1
प्र. 8
सहरिया जनजाति का सर्वाधिक संकेन्द्रण किस जिले में है?
(A) विदिशा
(B) शिवपुरी
(C) भोपाल
(D) अलीराजपुर
सही उत्तर (B) शिवपुरी
प्र. 9
निम्न में से किस जिले में सहरिया जनजाति नहीं पाई जाती है?
(A) गुना
(B) ग्वालियर
(C) रतलाम
(D) श्योपुर
सही उत्तर (C) रतलाम
प्र. 10
श्योपुर को भारत का इथोपिया क्यों कहा जाता है?
(A) सर्वाधिक सहरिया जनजाति के कुपोषित होने के कारण
(B) सर्वाधिक भारिया जनजाति के कुपोषित होने के कारण
(C) सर्वाधिक बैगा जनजाति के कुपोषित होने के कारण
(D) सर्वाधिक कोरकू जनजाति के कुपोषित होने के कारण
सही उत्तर (A) सर्वाधिक सहरिया जनजाति के कुपोषित होने के कारण
प्र. 11
मध्य प्रदेश में सहरिया जनजाति की जनसंख्या कितनी है?
(A) 7,93,171
(B) 5,03,171
(C) 3,13,171
(D) 4,17,171
सही उत्तर (D) 4,17,171
प्र. 12
एतरेय ब्राह्मण में विश्वामित्र के वंशज किस जनजाति को कहा गया है?
(A) कोल
(B) सहरिया
(C) भारिया
(D) भील
सही उत्तर (B) सहरिया
प्र. 13
सवर किस जनजाति की उपजाति है?
(A) कोरकू
(B) भील
(C) सहरिया
(D) भारिया
सही उत्तर (C) सहरिया
प्र. 14
निम्न में से कौन-सी उपजाति सहरिया जनजाति की है?
(A) शबर
(B) सवर
(C) सौर
(D) ये सभी
सही उत्तर (D) ये सभी
प्र. 15
सहरिया जनजाति अपना सहोदर किस जनजाति को मानती है?
(A) कोल
(B) भील
(C) गोण्ड
(D) भारिया
सही उत्तर (B) भील
प्र. 16
सहरिया जनजाति में सेलिया गोत्र का अर्थ क्या है?
(A) सिल या पत्थर के पीछे छिपे लोग
(B) सलाई के पेड़ पर छिपे लोग
(C) भीलोडी घास में छिपे लोग
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (A) सिल या पत्थर के पीछे छिपे लोग
प्र. 17
निम्न में से कौन-सी जोड़ी गलत है?
(A) उमरिया-ऊमर के पेड़ के नीचे छिपे लोग
(B) भिलेडिया-भीलोडी घास में छिपे लोग
(C) सोलकिया-सलाई के पेड़ पर छिपे लोग
(D) सेलिया-खैर के पेड़ के नीचे छिपे लोग
सही उत्तर (D) सेलिया-खैर के पेड़ के नीचे छिपे लोग
प्र. 18
कौन-सी जनजाति पुत्र या पुत्री के जन्म पर बारूद की बन्दूक चलाती है?
(A) कोल
(B) भील
(C) भारिया
(D) सहरिया
सही उत्तर (D) सहरिया
प्र. 19
सहरिया जनजाति में बच्चे का नामकरण कौन करता है?
(A) मुकद्दम
(B) कोटवार
(C) पटेल
(D) समरथ
सही उत्तर (C) पटेल
प्र. 20
सहरिया जनजाति के निवास स्थान को क्या कहा जाता है?
(A) सहराना
(B) आशियाना
(C) महराना
(D) सिआहना
सही उत्तर (A) सहराना
प्र. 21
उल्टे यू के आकार के घर किस जनजाति के होते हैं?
(A) कोल
(B) भारिया
(C) मारिया
(D) सहरिया
सही उत्तर (D) सहरिया
प्र. 22
सहराना का मुखिया कौन होता है?
(A) कोटवार
(B) मुकद्दम
(C) खुटिया पटेल
(D) परधान
सही उत्तर (C) खुटिया पटेल
प्र. 23
खुटिया पटेल किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(A) भील
(B) माड़िया
(C) पनिका
(D) सहरिया
सही उत्तर (D) सहरिया
प्र. 24
सहरिया जनजाति की पंचायत से निम्न में से कौन सम्बन्धित है?
(A) मुकद्दम
(B) भोपा
(C) देवार
(D) 'A' और 'C'
सही उत्तर (B) भोपा
प्र. 25
सहरिया जनजाति की पंचायत से निम्न में से कौन सम्बन्धित नहीं है?
(A) भोपा
(B) पटेल
(C) समरथ
(D) परधान
सही उत्तर (C) समरथ
प्र. 26
सहरिया जनजाति में तन्त्र-मन्त्र कौन करता है?
(A) भोपा
(B) पटेल
(C) कोटवार
(D) मुकद्दम
सही उत्तर (A) भोपा
प्र. 27
सहरिया जनजाति का वैद्य कौन होता है?
(A) सवर
(B) कोटवार
(C) हथनरिया
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (C) हथनरिया
प्र. 28
धार्मिक सामाजिक अनुष्ठानों में मदिरा को प्रथम स्थान किस जनजाति ने दिया?
(A) सहरिया
(B) भारिया
(C) माड़िया
(D) भील
सही उत्तर (A) सहरिया
प्र. 29
खाने में पौष्टिक तत्त्व न मिलने के कारण किस जनजाति को मध्य प्रदेश की कुपोषित जनजाति कहते हैं?
(A) भारिया
(B) सहरिया
(C) कोल
(D) भील
सही उत्तर (B) सहरिया
प्र. 30
खेका विवाह किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(A) कोल
(B) भारिया
(C) कोरकू
(D) सहरिया
सही उत्तर (D) सहरिया
प्र. 31
निम्न में से कौन-सा विवाह सहरिया जनजाति से सम्बन्धित है?
(A) सगाई विवाह
(B) झगड़ा विवाह
(C) 'A' और 'B' दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (C) 'A' और 'B' दोनों
प्र. 32
झार फेरा विवाह किस जनजाति से सम्बन्धित है?
(A) भारिया
(B) सहरिया
(C) भील
(D) कोल
सही उत्तर (B) सहरिया
प्र. 33
निम्न में से कौन-सा विवाह सहरिया जनजाति से सम्बन्धित है?
(A) खेका विवाह
(B) झगड़ा विवाह
(C) विधवा विवाह
(D) ये सभी
सही उत्तर (D) ये सभी
प्र. 34
खेका विवाह में क्या होता है?
(A) विधवा स्त्री अविवाहित पुरुष के घर बैठ जाती है
(B) लड़का-लड़की भाग कर विवाह करते हैं
(C) किसी लड़की को भगाकर विवाह करते हैं
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (A) विधवा स्त्री अविवाहित पुरुष के घर बैठ जाती है
प्र. 35
झगड़ा विवाह में क्या होता है?
(A) विधवा स्त्री अविवाहित पुरुष के घर बैठ जाती है
(B) लड़का-लड़की भाग कर विवाह करते हैं
(C) कोई व्यक्ति विवाहित स्त्री को भगा ले जाता है
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (C) कोई व्यक्ति विवाहित स्त्री को भगा ले जाता है
प्र. 36
सहरिया जनजाति ग्राम का रक्षक किस देवता को मानती है?
(A) भैरो देव
(B) ठाकुर देव
(C) परीत देव
(D) नाहर देव
सही उत्तर (B) ठाकुर देव
प्र. 37
निम्न में से कौन-से देवता सहरिया जनजाति से सम्बन्धित हैं?
(A) ठाकुर देव
(B) भैरो देव
(C) नाहर देव
(D) ये सभी
सही उत्तर (D) ये सभी
प्र. 38
नाहर देव में नाहर का अर्थ क्या है?
(A) भेड़िया
(B) बाघ
(C) हाथी
(D) शेर
सही उत्तर (D) शेर
प्र. 39
सहरिया जनजाति के लोग मुण्डन संस्कार किस देवता के सम्मुख करते हैं?
(A) ठाकुर देव
(B) नाहर देव
(C) परीत देव
(D) दरेठ देव
सही उत्तर (D) दरेठ देव
प्र. 40
सहरिया जनजाति में बाँझ स्त्री पुत्र प्राप्ति की कामना किस देवता के सम्मुख करती है?
(A) दरेठ देव
(B) ठाकुर देव
(C) भैरो देव
(D) परीत देव
सही उत्तर (C) भैरो देव
प्र. 41
सहरिया जनजाति में कारस देव क्यों प्रसिद्ध है?
(A) मनोकामना पूरी करने के लिए
(B) दुःख हरने के लिए
(C) 'A' और 'B' दोनों
(D) सर्प या बिच्छू का विष हरने के लिए
सही उत्तर (D) सर्प या बिच्छू का विष हरने के लिए
प्र. 42
सहरिया जनजाति में सर्प काटने से बचाने वाले देवता कौन-से हैं?
(A) ठाकुर देव
(B) नाहर देव
(C) भैरो देव
(D) तेजाजी महाराज
सही उत्तर (D) तेजाजी महाराज
प्र. 43
सहरिया जनजाति में हरियाली अमावस्या क्यों मानाई जाती है?
(A) अच्छी फसल की कामना के लिए
(B) सुख की कामना के लिए
(C) पुत्र प्राप्ति के लिए
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
सही उत्तर (A) अच्छी फसल की कामना के लिए
प्र. 44
सहरिया जनजाति का विशेष पर्व कौन-सा है?
(A) दीपावली
(B) तेजा नवमी
(C) होली
(D) दशहरा
सही उत्तर (B) तेजा नवमी
प्र. 45
सहरिया जनजाति तेज नवमी को किसकी पूजा करती है?
(A) ठाकुर देव
(B) नाहर देव
(C) तेजाजी महाराज
(D) नारायण देव
सही उत्तर (C) तेजाजी महाराज
प्र. 46
सवरों का मुख्य व्यवसाय क्या है?
(A) मजदूरी करना
(B) पत्थर डालना
(C) शहद निकालना
(D) खेती और वनोत्पाद इकट्ठा करना
सही उत्तर (D) खेती और वनोत्पाद इकट्ठा करना
प्र. 47
सहरिया जनजाति से सम्बन्धित गीत कौन-सा है?
(A) हल्दी गीत
(B) बन्ना गीत
(C) गारी गीत
(D) ये सभी
सही उत्तर (D) ये सभी
प्र. 48
लहंगी नृत्य कौन-सी जनजाति करती है?
(A) सहरिया
(B) भारिया
(C) कोल
(D) गोण्ड
सही उत्तर (A) सहरिया
प्र. 49
सहरिया जनजाति से सम्बन्धित गीत कौन-सा है?
(A) रसिया गीत
(B) बधाई गीत
(C) लांगोरिया गीत
(D) ये सभी
सही उत्तर (D) ये सभी
प्र. 50
कौन-सी जनजाति मृत्यु के भय से अधिक डरती है?
(A) सहरिया
(B) भारिया
(C) कोल
(D) भील
सही उत्तर (A) सहरिया
प्र. 51
निम्नलिखित में से किस जनजाति को आदर के साथ 'खुटिया पटेल' के रूप में सम्बोधित किया जाता है?
(A) सहरिया
(B) बैगा
(C) भूमिया
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (A) सहरिया
प्र. 52
चम्बल क्षेत्र में रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति कौन-सी है?
(A) सहरिया
(B) मुरिया
(C) कोरकू
(D) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर (A) सहरिया
प्र. 53
सहरिया जनजाति किस क्षेत्र में अधिक संख्या में निवास करती है?
(A) मण्डला, शहडोल
(B) बुन्देलखण्ड
(C) मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी
(D) रीवा, सीधी
सही उत्तर (C) मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी
Tags:

Comments

Comment करें

Kartik Budholiya

Kartik Budholiya

मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, भूगोल, कला-संस्कृति और सामान्य ज्ञान के विशेषज्ञ Kartik Budholiya छात्रों को MPPSC, MPESB (Vyapam), MP Police, Patwari, Forest Guard और अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर शोध-परक कंटेंट साझा करते हैं।